Move to Jagran APP

मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: बिस्फी प्रखंड में चहुटा पंचायत से मुखिया पद से सुनील कुमार चौधरी जीते

Madhubani Mukhiya Chunav 2021 Results मधुबनी जिले में भी अंतिम चरण की मतगणना शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज में शुरू हुई मतों की गिनती। मतगणना केंद्र के भीतर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। सघन जांच के बाद मतगणना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 12:12 PM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट 2021: बिस्फी प्रखंड में चहुटा पंचायत से मुखिया पद से सुनील कुमार चौधरी जीते
चहुंटा पंचायत से मुखिया पद से सुनील कुमार चौधरी जीते। फाेटो- जागरण

मधुबनी, जासं। । अंतिम चरण में जयनगर एवं बिस्फी प्रखंडों में 12 दिसंबर को मतदान कराया गया था। सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर इन दोनों प्रखंडों की मतगणना शुरू हो गई है। बिस्फी प्रखंड में चहुंटा पंचायत से मुखिया पद पर सुनील कुमार चौधरी को जीत मिली है। जगवन पूर्वी पंचायत से मुखिया पद से मंजू देवी जीत गई हैं। बलहा पंचायत से मुखिया पद से मो. शहाबुद्दीन उर्फ शब्बो जीते। जयनगर में रजौली पंचायत से रामएकबाल पासवान मुखिया पद से जीते। देवधा उत्तरी पंचायत से शंभू महतो मुखिया पद से जीते। देवधा मध्य पंचायत से मुखिया पद पर मो. जियाउद्दीन जीते। बिस्फी पंचायत से मुखिया पद पर बेचन सहनी जीते। रघौली पंचायत से मुखिया पद से शांति देवी जीती। जिला परिषद ळेत्र संख्या 10 से मो. जियाउद्दीन जीते।

loksabha election banner

चुनाव के परिणाम जानने को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की जा रही है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना चल रही है।

4339 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का होगा फैसला :

बिस्फी एवं जयनगर प्रखंड क्षेत्रों से कुल 4,439 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 2,304 महिला एवं 2,135 पुरुष उम्मीदवार हैं। बिस्फी प्रखंड में कुल 2,853 उम्मीदवार में 1,493 महिला व 1,360 पुरुष उम्मीदवार हैं। जयनगर प्रखंड में कुल 1,586 उम्मीदवार में 811 महिला एवं 775 पुरुष उम्मीदवार हैं। इन सभी उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला मंगलवार की देर शाम तक होने की उम्मीद है।

बिस्फी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए पांच पुरुष एवं 30 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 126 पुरुष व 134 महिला, मुखिया पद के लिए 134 पुरुष व 115 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 788 पुरुष एवं 867 महिला, सरपंच पद के लिए 96 पुरुष व 89 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 211 पुरुष एवं 258 महिला चुनाव मैदान में हैं। वहीं, जयनगर प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए केवल 18 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 71 पुरुष व 61 महिला, मुखिया पद के लिए 83 पुरुष व 67 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 428 पुरुष एवं 434 महिला, सरपंच पद के लिए 43 पुरुष व 40 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 150 पुरुष एवं 191 महिला चुनाव मैदान में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.