Move to Jagran APP

मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बेनीपट्‌टी व लौकही प्रखंडों से आने लगे चुनावी नतीजे, अटरी में घूरन तो झहुरी में इरफान चुने गए मुखिया

Madhubani Bihar Panchayat Election Result 2021 शहर के आरके कॉलेज में चल रही मतों की गिनती। सघन जांच के बाद मतगणनना कर्मी व प्रत्याशियों को कराया गया प्रवेश। मतगणना केंद्र पर भीतर भी कड़ी सुरक्षा के किए गए थे प्रबंध। सोमवार को हुआ था मतदान।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 12:30 PM (IST)
मधुबनी पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: बेनीपट्‌टी व लौकही प्रखंडों से आने लगे चुनावी नतीजे, अटरी में घूरन तो झहुरी में इरफान चुने गए मुखिया
मतगणना केंद के भीतर प्रतीक्षा करते प्रत्याशीगण। जागरण

मधुबनी, जासं। पंचायत चुनाव के नौवें एवं जिला के आठवें चरण के मतदान की मतगणना आरके कॉलेज में चल रही है। इन दोनों प्रखंडों में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 29 नवंबर को मतदान हुआ था। समय से मतगणना शुरू हुई तो परिणाम भी सामने आने लगे हैं। लौकही प्रखंड के अटरी पंचायत से घूरन यादव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, झहुरी पंचायत से मुखिया पद पर मो. इरफान ने जीत दर्ज की है। जबकि, बेनीपट्‌टी के किसी पंचायत का परिणाम अब तक सामने नहीं है।

loksabha election banner

मतगणना को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह छह बजे से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे। आठ बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। मतगणना स्थल पर प्रवेश से पूर्व मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों की सघन जांच की गई है। प्रत्याशियों को अपने साथ एक गणन अभिकर्ता को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। पदवार अलग-अलग हॉल में 15-15 टेबल पर मतगणना चल रही है।

5,028 उम्मीदवारों की किस्त दांव पर :

दोनों प्रखंडों के कुल 5,028 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर हैं। इनमें 2,678 महिला एवं 2,350 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। बेनीपट्टी प्रखंड में कुल 3,016 उम्मीदवार में 1,626 महिला व 1,390 पुरुष उम्मीदवार हैं। लौकही प्रखंड में कुल 2,012 उम्मीदवार में 1,052 महिला एवं 960 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।बेनीपट्टी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए केवल 41 पुरुष उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। जबकि, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 146 पुरुष व 154 महिला, मुखिया पद के लिए 130 पुरुष व 139 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 778 पुरुष एवं 884 महिला, सरपंच पद के लिए 111 पुरुष व 96 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 225 पुरुष एवं 312 महिला चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लौकही प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 33 पुरुष एवं चार महिला, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 74 पुरुष व 77 महिला, मुखिया पद के लिए 65 पुरुष व 73 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 550 पुरुष एवं 590 महिला, सरपंच पद के लिए 64 पुरुष व 54 महिला और वार्ड पंच पद के लिए 174 पुरुष एवं 254 महिला चुनाव मैदान में हैं। इन सभी उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज देर रात तक सामने आ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.