बालिका गृह यौन हिंसा : मधु का भांजा विक्की गिरफ्तार, पांच दिनों की सीबीआइ रिमांड पर
सीबीआइ के 21 चार्जशीटेड आरोपितों में शामिल है विक्की। बालिका गृह की गूंगी लड़की ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप। सदर थाना के पताही इलाके से पकड़़ाया।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 04:09 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बालिका गृह यौन हिंसा मामले में आरोपित नगर थाना क्षेत्र के सिद्दीकी लेन पुरानी गुदड़ी मोहल्ला निवासी विक्की को सीबीआइ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह इस कांड की आरोपित साइस्ता परवीन उर्फ मधु का रिश्ते में भांजा है। सदर थाना के पताही इलाके में उसकी मौजूदगी की सूचना पर सीबीआइ अधिकारी व मामले के सहायक आइओ कुमार अभिनव के नेतृत्व टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
उसे शाम में विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआइ ने एक अर्जी सौंप कर पूछताछ के लिए उसे आठ दिनों की रिमांड पर सौंपने की विशेष कोर्ट से प्रार्थना की। अर्जी पर सुनवाई के बाद विशेष कोर्ट ने पांच दिनों के रिमांड की अनुमति दी।
दरभंगा में देखता था ब्रजेश के एनजीओ का काम
ब्रजेश के खास राजदार मधु का भांजा होने के कारण विक्की की भी बालिका गृह में चलती थी। वैसे वह ब्रजेश के दरभंगा में संचालित एनजीओ का काम देखता था, लेकिन वह बालिका गृह में आता-जाता था। बालिका गृह की लड़कियों को बाहर ले जाने का आरोप भी उस पर है।
सीबीआइ दाखिल कर चुकी चार्जशीट
बालिका गृह मामले में विक्की उन 21 आरोपितों में शामिल है जिसके खिलाफ सीबीआइ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें उसको फरार दिखाया गया है। उसकी रिश्तेदार मधु इस मामले में पहले ही सीबीआइ के समक्ष सरेंडर कर चुकी है। वह फिलहाल इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में तथा स्वाधार गृह मामले में शनिवार तक पुलिस रिमांड पर है।
यौन हिंसा का आरोप
सीबीआइ ने अपने चार्जशीट में विक्की पर बालिका गृह की नाबालिग लड़की के साथ यौन हिंसा का आरोप लगाया है। बालिका गृह की एक गूंगी लड़की ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बयान दिया है। सीबीआइ उसकी तलाश कर रही थी।
आरोपित रामाशंकर उर्फ मास्टर व डॉ. प्रमीला अब भी फरार
इस मामले में आरोपित रामाशंकर सिंह उर्फ मास्टर साहेब उर्फ मास्टर जी व डॉ. प्रमीला अब तक फरार है। दोनों के खिलाफ भी सीबीआइ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। डॉ.प्रमीला पर लड़कियों को दुष्कर्म से पहले नशे की सूई देने का आरोप है। मास्टर पर लड़कियों से दुष्कर्म करने का आरोप है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें