मधवापुर-बासुकी मुख्य सड़क झील में तब्दील, आवागमन में परेशानी
पिछले शुक्रवार की शाम से रुक-रुक हो रही वर्षा के कारण प्रखंड की प्रमुख समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें झील में तब्दील हो चुकी है।
मुजफ्फरपुर। पिछले शुक्रवार की शाम से रुक-रुक हो रही वर्षा के कारण प्रखंड की प्रमुख समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें झील में तब्दील हो चुकी है। जल निकासी के तमाम सरकारी देवों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार की शाम से कभी तेज कभी रिमझिम वर्षा ने खासकर मधवापुर से वासुकी, वासुकी से साहरघाट जाने वाली प्रमुख सड़कों के अलावा ग्रामीण सड़कों को भी झील में तब्दील कर दिया है। जिसका मुख्य कारण है जल निकासी की समुचित व्यवस्था का नहीं होना । इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों एवं कई विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या खड़ी होने से लोग परेशान दिख रहे हैं ।
बता दें कि शुक्रवार की शाम से रूक-रूक कर हो रही वर्षा के कारण मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड मुख्यालय के मधवापुर से वासुकी जाने वाली मुख्य सड़क में बिहारी गांव में मस्जिद और बाजार के पास सड़क पर डेढ़ से दो फीट वर्षा के पानी का जलजमाव होने से यात्रा करने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वासुकी से साहरघाट जाने वाली एनएच 104 सड़क में कई जगहों पर सड़क झील में तब्दील हो चुकी है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं मधवापुर, बिहारी, सहित कई गांव के ग्रामीण सड़कों पर भी जल निकासी समुचित व्यवस्था नहीं रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग पानी हेलकर घर से निकलने को विवश है। इसके बावजूद भी प्रखंड प्रशासन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है। जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त हैं।
डॉ रामबिहारी पूर्वे, कांग्रेस नेता सुखदेव साह, मुखिया लक्षणदेव मंडल सहित कई लोगों ने बताया कि पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़कों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पर रही है। इस बाबत बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए नाला निर्माण हेतु उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है। आवंटन आते ही सड़कों के किनारे नाला निर्माण कराए जाएंगे।