Move to Jagran APP

श्रद्धा व निष्ठा से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त,किया गया कलम-दवात का पूजन

जगह-जगह रहा उत्सव का माहौल, चित्रगुप्त पूजा में जुटे चित्रांश। कलम-दवात का भी किया गया पूजन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:51 PM (IST)
श्रद्धा व निष्ठा से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त,किया गया कलम-दवात का पूजन
श्रद्धा व निष्ठा से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त,किया गया कलम-दवात का पूजन

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। चित्रांशों के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा समाज के लोगों ने भक्ति-भाव व विधि-विधान से की। किसी ने अपने घर तो किसी ने चित्रगुप्त मंदिर में जाकर पूजा की। कलम-दवात का भी पूजन किया। चित्रगुप्त एसोसिएशन, छाता चौक स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजा को लेकर सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। मुख्य पुरोहित पं.सुनील कुमार मिश्र ने पूजा कराई। महाप्रसाद का वितरण हुआ। पूजा में मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद, विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, उपमेयर मानमर्दन शुक्ला, वरीय अधिवक्ता शिवमोहन प्रसाद, एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री डॉ.अजय नारायण सिन्हा, राकेश सम्राट, पूजा समिति संयोजक सत्येन्द्र कुमार पिंकू, संतोष रंजन, संजय कुमार सिन्हा, उदय सिन्हा, सुधांशु रंजन, आप के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, प्रभात कुमार, विवेक गौरव, विश्वंभर प्रसाद, पुरुषोत्तम वर्मा, मुकेश सिन्हा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

चित्रगुप्त मंदिर में जुटे चित्रांश

शास्त्री नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से पूजा हुई। संध्या समय महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूजा में मंत्री सुरेश शर्मा, सांसद अजय निषाद, वार्ड पार्षद गीता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदेश्वर प्रसाद, सचिव सतीश कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमुद प्रसाद सिन्हा, संगठन मंत्री मुकुल कुमार, संयुक्त सचिव विजय कुमार प्रसाद व अंकेक्षक सुनील कुमार सिन्हा सहित रघुनाथ प्रसाद, पुपुल कुमार, रामबाबू प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, मोती मोहन प्रसाद, विमल कुमार लाभ, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, अशोक प्रियदर्शी, नरेश कुमार, संतोष कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, सुशील कुमार सिन्हा, राजू श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी सिन्हा आदि मौजूद रहे।

सहाय भवन में भी हुई पूजा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से छाता चौक स्थित सहाय भवन परिसर में आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव सह भाई भोज में सांसद व बोचहां विधायक सहित विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, पूर्व उपमेयर विवेक कुमार, प्रो.कुमार गणेश, नंद कुमार साह, चितरंजन सिन्हा कनक, मनीष कुमार, अमित कुमार, अधिवक्ता अभय कुमार व संजीव कुमार, रंजना श्रीवास्तव, पूजा संयोजक प्रो.कृष्णमोहन प्रसाद, प्रो.ओपी रमण, डॉ.कौशल किशोर चौधरी आदि शामिल हुए।

कायस्थ महासभा ने की पूजा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से छोटी कल्याणी स्थित जिला कार्यालय में पूजा हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ.रविशंकर चैनपुरी, यदुवीर श्रीवास्तव, प्रभात सिन्हा, शंभूनाथ सिन्हा, विनय कुमार निराला, अभय सिन्हा, मधुरेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रसाद, ई.केदारनाथ, आलोक श्रीवास्तव, डॉ.एचपी श्रीवास्तव, अखिलेश्वर शरण, नवीन रश्मि आदि थे।

इधर, गायत्री नगर, नाजीरपुर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा और रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन हुआ। इसमें संयोजक महेन्द्र श्रीवास्तव, चंदन कुमार निशांत, शेखर कुमार निशांत, कामता प्रसाद, मनोहर मृणाल, प्रकाश, कुमार बसंत, अनिल राज, अनिल भारती, निर्मल कुमार, डॉ.संजय श्रीवास्तव, रामायण कुमार, मंतोष आदि शामिल हुए।

उधर, शेरपुर कायस्थ टोला में आयोजित चित्रगुप्त पूजनोत्सव में नरेश प्रसाद, मुरली प्रसाद, राजेश रंजन, नयन, संतोषी, संजय कर्ण, मुकेश कुमार आदि शामिल हुए। इधर, कन्हौली मठ स्थित प्रिंटमैन कैंपस, जूरन छपरा स्थित महामाया स्थान, बेला के लक्ष्मी नारायण नगर, चित्रगुप्त एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से जयप्रकाश नगर, बैरिया आदि जगहों पर भी पूजा की गई।

बैरिया में भी चित्रगुप्त पूजन

शहर के बैरिया क्षेत्र में भगवान चित्रगुप्त की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गई। इसमें सुजीत श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, संतोष कुमार, अशोक सिन्हा, चंद्रलाल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.