विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लूट की योजना बना रहा शातिर पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पानापुर ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Babul Deep Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 31 Jan 2026 07:56 PM (IST)

पानापुर ओपी पुलिस ने मुजफ्फरपुर में लूट की योजना बना रहे एक शातिर, रोहित कुमार को पिस्टल और तीन कारतूस ...और पढ़ें

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। फोटो- जागरण

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Crime: पानापुर ओपी की पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पानापुर ओपी अध्यक्ष अपनी टीम के साथ खरिका ओवरब्रिज के पास गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की बात स्वीकार की।

पुलिस की तत्परता से समय रहते उसकी गिरफ्तारी कर ली गई, जिससे किसी बड़ी वारदात को टाल दिया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।