बोले चिराग पासवान- महागठबंधन पूरी तरह बिखरा, सब अलाप रहे अलग-अलग राग Samastipur News
पशुपति कुमार पारस ने एनडीए नेताओं के साथ किया संवाददाता सम्मेलन। कहा प्रिंस को निर्विरोध चुनकर संसद भेजने की अपील हमने महागठबंधन से की थी।
समस्तीपुर, जेएनएन। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन रहा कहां, वह तो पूरी तरह बिखर चुका है। जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी, उपेन्द्र कुशवाहा सब अलग-अलग राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस भी सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने और तेजस्वी को अपना नेता स्वीकार नहीं करने की बात कह चुकी है। विपक्षी एकता का भ्रम लोगों में फैला रहे हैं। जबकि, एनडीए पूरी तरह एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास करने में जुटी है।
वे सोमवार को अपने चचेरे भाई एवं पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिंस राज के नामांकन के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की जनता का आशीर्वाद उनके चाचा को मिला और वे यहां से चार बार संसद चुने गए। एक बार फिर उनके छोटे भाई को यहां की जनता अपना स्नेह देगी और रिकॉर्ड मतों से जीतकर प्रिंस संसद पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया पिछले चुनाव से ज्यादा मतों से इस बार ङ्क्षप्रस यहां से जीतेंगे तथा चाचा के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी।
प्रिय सांसद के असामयिक निधन से जनता दुखी
दूसरी ओर ताजपुर रोड स्थित चुनाव कार्यालय का उद्धाटन करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमारे सबसे छोटे भाई के निधन से खाली हुई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। भाई के निधन से जहां हमारा पूरा परिवार दुखी है, वहीं समस्तीपुर की जनता कहीं ज्यादा अपने प्रिय सांसद के असामयिक निधन से दुखी है। इसलिए रामचंद्र पासवान को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके उत्तराधिकारी को भारी मतों से यहां की जनता जीत दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रिंस को निर्विरोध चुनकर संसद भेजने की अपील महागठबंधन के नेताओं से की थी, ङ्क्षकतु उन्होंने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया। इसलिए हाजीपुर की तरह समस्तीपुर की जनता भी यहां से रिकॉर्ड मतों से ङ्क्षप्रस को जीताकर संसद भेजेगी।
लोजपा प्रत्याशी प्रिंस संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए। बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, सांसद वीणा देवी, विधायक विद्यासागर निषाद, एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह, जदयू नेता डॉ. दुर्गेश राय, पूर्व विधयाक इजहार अशरफ ने भी रिकार्ड मतों से लोजपा प्रत्याशी के जीत के दावा किया। मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, नीरज भारद्वाज, अनस रिजवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार शर्मा, शैलेंद्र ङ्क्षसह, विमला ङ्क्षसह, महेंद्र प्रधान समेत काफी संख्या में एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।