बिहार की राजनीति में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी लोजपा
वैशाली की सांसद एवं लोजपा नेत्री वीणा देवी ने कहा है कि बिहार की राजनीति में लोजपा बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता लोजपा संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सपने को साकार करेंगे।
मुजफ्फरपुर । वैशाली की सांसद एवं लोजपा नेत्री वीणा देवी ने कहा है कि बिहार की राजनीति में लोजपा बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता लोजपा संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सपने को साकार करेंगे। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के फैसले के साथ है। उनका जो भी निर्देश होगा सभी मिल कर पूरा करेंगे। उन्होंने यह बातें शनिवार को भगवानपुर चट्टी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सबल बनाने के लिए काम किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो भी फैसला लिया पार्टी उनके साथ खड़ी रही। आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में प्रधान महासचिव संजय पासवान, जिला प्रवक्ता अरविंद सिन्हा, कृष्ण कुमार सिंह विनीता सिंह, प्रदेश सचिव सुनील कुमार तिवारी, युवा अध्यक्ष मनोज सिंह, बालेश्वर पासवान, अनिल कुमार झा, उमेश पासवान, लवली रंजना कुमारी आदि की मौजूदगी थी।
वहीं कोट कैंपस स्थित अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के कार्यालय प्रकोष्ठ में लोजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं ने संस्थापक रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेराम मिश्रा, अधिवक्ता सह प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सुधीर कुमार ओझा, दलित सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान, लोजपा नेता गंगा प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न पासवान, बालेश्वर पासवान, जिला पार्षद कुमोद पासवान, महानगर अध्यक्ष चुलबुल ठाकुर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पार्टी को सबल बनाने का संकल्प सभी नेताओं ने लिया।