Move to Jagran APP

जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एलआइसी कर्मियों ने पश्चिम चंपारण के रामनगर मेंं खोला मोर्चा

यह हड़ताल केंद्रीय व्यवसायिक संगठनों के द्वारा केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों को लेकर किया गया है। इसके अलावा श्रम कानूनों में अवांछनीय परिवर्तन व कर्मचारियों के हितों पर निरंतर आक्रामक व्यवहार के कारण कर्मी आक्रोशित हैं।

By DharmendraEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:06 PM (IST)
जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एलआइसी कर्मियों ने पश्चिम चंपारण के रामनगर मेंं खोला मोर्चा
रामनगर में एलआइसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते कर्मी। जागरण

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में एलआइसी के कर्मियों ने गुरुवार को इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल किया। इस दौरान सभी कर्मियों ने कार्यालय संबंधित सभी कार्य को बंद रखा। नगर के रेलवे स्टेशन रोड में स्थित एलआइसी के स्थानीय कार्यालय पर भी यही नजारा दिखाई दिया। जिसमें कर्मियों ने कार्यालय पर ताला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। नारे भी लगाए गए। बताया गया कि यह हड़ताल केंद्रीय व्यवसायिक संगठनों के द्वारा केंद्र सरकार के जन विरोधी  नीतियों को लेकर किया गया है। इसके अलावा श्रम कानूनों में अवांछनीय परिवर्तन व कर्मचारियों के हितों पर निरंतर आक्रामक व्यवहार के कारण कर्मी आक्रोशित हैं। जिसके विरोधस्वरूप कार्य को बंद किया गया है। 

loksabha election banner

प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि यह एकदिवसीय हड़ताल है। भारतीय जीवन बीमा निगम का सरकार निजीकरण कर रही है। जिससे आने वाले समय में कर्मियों के समक्ष कई तरह की परेशानियां होंगी। हड़तालियों ने बताया कि अगर सरकार के रवैये में सुधार नहीं होता है तो, संघ के निर्देश के बाद इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। अभी यह केवल संकेत दिया गया है। आने वाले समय में यह हड़ताल वृहद रूप धारण करेगा।  प्रदर्शन में एलआइसी के स्थानीय शाखा प्रबंधक स्वामित्व चटर्जी, एओ सुनील कुमार, सहायक निखिल गौतम, आदेश पाल राजेन्द्र बैठा, डीओ सुशील चौधरी, डीओ विपुल पांडेय, रत्नेश तिवारी, आशीष पांडेय, मनीष कुमार, शैलेन्द्र पाठक समेत अन्य कर्मी   शामिल थे।

विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर हो पहल 

हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति एवं अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्व प्रथम वाल्मिकी नगर सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह उर्फ ङ्क्षरकू ङ्क्षसह, शिक्षक विधान पार्षद पंडित केदार नाथ पांडे के विजयी होने पर बधाई दी गई। साथ ही विद्यालय के पठन-पाठन, भवन विज्ञान एवं खेलकूद सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के जर्जर व पुराने भवन के संबंध में असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में नए भवन का निर्माण करना बेहद जरूरी है। जर्जर भवन का पुन: निर्माण के लिए अभिभावकों ने पूर्व वरीय शिक्षक रामाधार ङ्क्षसह, जितेंद्र मिश्र, पंडित राम वचन त्रिपाठी एवं पंडित भरत उपाध्याय से आग्रह किया कि सांसद एवं विधायक सहित अन्य पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित करें। बैठक में प्राचार्य  संतोष कुमार त्रिपाठी, आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, जवाहर यादव, राजेश रमण कुमार ङ्क्षसह,मनोज राम,संगीता मिश्रा, आकांक्षा,शंभू यादव, महातम यादव ,गोबरी बैठा,महेश ठाकुर, सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधान सहायक पंडित विपिन बिहारी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.