Move to Jagran APP

नीलगाय के आतंक से खेती छोड़ने को मजबूर किसान, मौसम पर निर्भर सिंचाई

मुजफ्फरपुर सरैया प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित गोरीगामाडीह पंचायत में किसानों की समस्य गंभीर है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 11:10 PM (IST)
नीलगाय के आतंक से खेती छोड़ने को मजबूर किसान, मौसम पर निर्भर सिंचाई
नीलगाय के आतंक से खेती छोड़ने को मजबूर किसान, मौसम पर निर्भर सिंचाई

मुजफ्फरपुर : सरैया प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित गोरीगामाडीह पंचायत में किसानों की समस्या गंभीर है। स्वास्थ्य सेवा की भी स्थिति बदतर है। सड़क व संपर्क सड़क को लेकर भी लोगों की परेशानी है। पंचायत में लगी चौपाल में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखी। पंचायत में नीलगाय के आतंक से किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं। किराना खेती तो लगभग छोड़ चुके हैं। अन्य फसल की भी स्थिति खराब है। किसानों ने नीलगाय एवं जंगली जानवर से मुक्ति की आवाज उठाई। सिंचाई सुविधा भी पंचायत में नगण्य है। दो- दो राजकीय नलकूप के बावजूद सिंचाई सुविधा नहीं मिल पाती। नाला ध्वस्त है तथा बिजली सुविधा भी नहीं मिल पाती। सिंचाई के लिए मौसम पर निर्भर रहना पड़ता है। पंचायत में दो स्वास्थ्य उप केंद्र है जहा स्वास्थ्य कर्मी विशेष अभियान के ही दिन दिखाई पड़ते हैं। अन्य दिन ताला लटका रहता है। स्वास्थ्य सेवा के लिए मुजफ्फरपुर लोगों को जाना पड़ता है। पंचायत की बघनगरी सड़क काफी जर्जर होने की बात लोगों ने उठाई है। जर्जर व गड्डे वाली उक्त सड़क पर चलना मुश्किल है। वार्ड नौ में सड़क अवरुद्ध होने से यातायात बाधित रहता है। लोगों ने संपर्क सड़क को लेकर सीओ को आवेदन दिया है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बघनगरी वार्ड 14 में संपर्क सड़क की मांग उठी। बेबी कुमारी ने बताया कि 20 ऐसे लोग हैं जिनका पेंशन खाते में नहीं जा रही है। पंचायत में नया राशन कार्ड नहीं बनने का भी मामला उठा। लोगों ने कहा कि पंचायत से लगभग पाच सौ आवेदन लोगों ने दिया था, लेकिन एक भी नया राशन कार्ड नहीं बना। जनता परेशान है। कुछ गरीब पंचायत में हैं जिन्हें भूमि नहीं होने के कारण आवास व शौचालय नहीं बन रहा है। पंचायत में मुखिया स्तर से छोटे-छोटे कार्य हुए हैं, लेकिन बड़े काम बाकी है। पंचायत में जल नल पीसीसी सोलिंग आदि कार्य हुए हैं। जल नल योजना में लो वोल्टेज के कारण मोटर से पानी नहीं निकल रहा है।

loksabha election banner

मुखिया का वर्जन :

पंचायत के दो सौ लोगों को आवास मुहैया कराया है। 25 सौ फीट सोलिंग व इतना ही पीसीसी कार्य कराया है। 14 वार्ड में जल नल योजना कार्य चल रहा है। नौ वार्डो में पानी चल रहा है। पंचायत में 1300 सौ लोगों को मेरे प्रयास से पेंशन मिल रही है। वृद्धजन पेंशन में तीन सौ लोगों का आवेदन जमा कराया है। शेष काम दो साल में पूरा कर दूंगी।

कुमारी मंजू, मुखिया।

चौपाल में रहे शामिल : मुखिया प्रतिनिधि छोटन पासवान, रामेश्वर ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुजित कुमार उर्फ बिन्नू, मंटू पासवान, प्रमोद पासवान, पूर्व मुखिया प्रमोद ठाकुर, गजाधर ठाकुर, भागीरथ पासवान, सुरेन्द्र सहनी, देवन पासवान, दिनेश महतो, सुनील महतो, रमेश महतो, छठू महतो, सोनू कुमार, दिनेश महतो।

पंचायत एक नजर

वार्ड की संख्या 17

समिति सदस्य 2

विधालय 7

आगनबाड़ी 14

जनसंख्या 14 हजार

उपस्वास्थ्य केंद्र 2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.