Move to Jagran APP

लालू यादव व राहुल गांधी की पार्टी में फिर झगड़ा, मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष को लेकर राजनीति तेज

जिप उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दावेदारी से राजनीतिक सरगर्मी उफान पर। जिप अध्यक्ष पद के महागठबंधन उम्मीदवार को कांग्रेस का समर्थन नहीं । एनडीए पहले ही घोषित कर चुका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 11:16 AM (IST)
लालू यादव व राहुल गांधी की पार्टी में फिर झगड़ा, मधुबनी जिला परिषद अध्यक्ष को लेकर राजनीति तेज
Bihar Politics: तीन जनवरी को डीआरडीए सभागार में होगा जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव। फाइल फोटो

मधुबनी,जासं। जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में महागठबंधन दो फाड़ हो गया है। जबकि, एनडीए एकजुट नजर आ रहा है। एनडीए ने एकजुट होकर जिप अध्यक्ष पद के लिए सईदा बानो एवं उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू मिश्रा के नाम की घोषणा किया है। महागठबंधन ने भी जिप अध्यक्ष पद के लिए बिंदू गुलाब यादव के नाम की घोषणा की है। लेकिन, अब इस चुनाव में महागठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस ने अलग राह अपना ली है। गत दिनों एक प्रेसवार्ता कर जिप अध्यक्ष पद के लिए महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में बिंदु गुलाब यादव के नाम की घोषणा की गई थी। हालांकि, जिप उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा महागठबंधन ने नहीं की थी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: क्या बिहार फिर से लाकडाउन हो जाएगा? दिल्ली-मुंबई के बाद यहां के आंकड़ों से बढ़ी चिंता

इधर, कांग्रेस ने एकला चलो वाली राह अपनाते हुए जिप उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा ने बताया कि जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर महागठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने जिप उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। हालांकि, कांग्रेस ने जिप अध्यक्ष पद के लिए न तो उम्मीदवार दिया है और न ही इस पद के किसी उम्मीदवार को समर्थन ही दिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार यूनिवर्सिटी के पार्ट-1 रिजल्ट का क्या हुआ? परीक्षा नियंत्रक ने दिया यह अपडेट

वहीं दूसरी ओर जिप अध्यक्ष एवं जिप उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर एनडीए एकजुट नजर आ रहा है। एनडीए ने जिप उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू मिश्रा को तो अध्यक्ष पद के लिए सईदा बानो को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। एनडीए के एकजुट रहने एवं महागठबंधन के दो फाड़ हो जाने से जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस ने तो जिप उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब महागठबंधन में शामिल अन्य दल भी एकजुट होकर जिप उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार देने की घोषणा करेंगे कि नहीं, यह देखने वाली बात होगी। जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव तीन जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए सभागार में होना है। बहरहाल, जिप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। जिप उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में जिला पार्षद संजय कुमार का नाम भी चर्चा में है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.