Move to Jagran APP

स्नातक में नामांकन के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने जारी की कट ऑफ मार्क्स की सूची

सीएम साइंस कॉलेज में रसायनशास्त्र गणित वनस्पति शास्त्र एवं जंतु विज्ञान में स्नातक प्रथम खंड 2020-21 में सभी कोटे में नामांकन के लिए सबसे अधिक कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। वहीं भौतिकी में सबसे अधिक कट ऑफ माक्र्स जीडी कॉलेज बेगूसराय में है।

By DharmendraEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:43 PM (IST)
स्नातक में नामांकन के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने जारी की कट ऑफ मार्क्स की सूची
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया ।

दरभंगा, जेएनएन । स्नातक प्रथम खंड सत्र 2020-23 में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी होने के बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार विषय बार सभी आरक्षण कोटि का कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया है। कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रतात ङ्क्षसह व प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा के संयुक्त दिशा-निर्देश में विवि की साइट पर कट ऑफ माक्र्स जारी किया गया है। 

loksabha election banner

 सीएम साइंस कॉलेज में सबसे अधिक कट ऑफ 

 सीएम साइंस कॉलेज में रसायनशास्त्र, गणित, वनस्पति शास्त्र एवं जंतु विज्ञान में स्नातक प्रथम खंड 2020-21 में सभी कोटे में  नामांकन के लिए सबसे अधिक कट ऑफ माक्र्स निर्धारित किए गए हैं। वहीं, भौतिकी में सबसे अधिक कट ऑफ माक्र्स जीडी कॉलेज बेगूसराय में है। सीएम साइंस कॉलेज के लिए अनारक्षित कोटे में रसायन शास्त्र में 76, गणित में 91, वनस्पति शास्त्र में 63 एवं जंतु विज्ञान में 82 अंक कट ऑफ माक्र्स निर्धारित हैं। वहीं, बीसी कोटे में रसायन शास्त्र में 63, गणित में 85, वनस्पति शास्त्र में 45 एवं जंतु विज्ञान में 78 अंक कट ऑफ माक्र्स हैं। ईबीसी कोटा में रसायन शास्त्र में 49, गणित में 73, वनस्पति विज्ञान में 47 एवं जंतु विज्ञान में 75 अंक तक पहुंचा है।

एससी कोटा के तहत रसायन शास्त्र में 62, गणित में 46 ,वनस्पति शास्त्र में 56  एवं जंतु विज्ञान में 71 अंक  है। भौतिकी में जीडी कॉलेज बेगूसराय में अनारक्षित कोटे में कट ऑफ माक्र्स 71 है जबकि बीसी कोटा में 58, ईबीसी कोटे में 63 एवं अनुसूचित जाति में 46 अंक निर्धारित किया गया। सीएम साइंस कॉलेज में भौतिकी का अनारक्षित कोटे में कट ऑफ माक्र्स  65, बीसी के लिए 60, ईबीसी के लिए 62, एससी के लिए 52 अंक है। सीट से अधिक आवेदन वाले सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास में अनारक्षित कोटे में सबसे अधिक जीडी कॉलेज बेगूसराय का कट ऑफ माक्र्स 77, एमएलएसएम कॉलेज का 75 , आरके कॉलेज का 74, सीएम कॉलेज का 73 एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर का 65 अंक है।

वहीं भूगोल विषय में जीडी कॉलेज बेगूसराय एवं एमएलएसएम कालेज दोनों का कट ऑफ माक्र्स अनारक्षित कोटे का 75, आरके कॉलेज का 73 अंक है। ङ्क्षहदी विषय में सबसे अधिक कट ऑफ माक्र्स अनारक्षित कोटे में 73.8 जीडी कॉलेज बेगूसराय का। इसके बाद आरके कॉलेज मधुबनी के लिए  67. 8, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के लिए 66, एमएलएसएम कॉलेज के लिए 64 एवं सीएम कॉलेज के लिए 60.8 अंक है। सीएम कॉलेज में अंग्रेजी प्रतिष्ठा में अनारक्षित कोटे में नामांकन के लिए कट ऑफ माक्र्स 78  निर्धारित है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.