Move to Jagran APP

Kurhani By-Election Result 2022: कुढ़नी में नीतीश-तेजस्वी को बड़ा झटका, कांटे के संघर्ष में भाजपा ने मारी बाजी

Kurhani Bihar By Election Result 2022 मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बाद भाजपा ने महागठबंधन को शिकस्त दे दी है। आखिरी राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता 3645 वोटों से विजयी रहे।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyPublished: Thu, 08 Dec 2022 07:28 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 02:15 PM (IST)
Kurhani By-Election Result 2022: कुढ़नी में नीतीश-तेजस्वी को बड़ा झटका, कांटे के संघर्ष में भाजपा ने मारी बाजी
Kurhani Bypoll Result 2022: हार के बाद मतगणना केंद्र से निराश होकर निकलते जदयू उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता: Kurhani Bihar By Election Result 2022: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार को 3632 मतों से पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार को 76648 तो जदयू प्रत्याशी को 73016 वोट मिले। कांटे के संघर्ष में लगातर उतार-चढ़ाव रहा। पहले चार चक्र में भाजपा आगे रही तो इसके अगले दो चक्र में जदयू को बढ़त मिली। यह बढ़त दो चक्र तक कायम रही। भाजपा ने सातवें और आठवें चक्र में बढ़त बनाई, मगर फिर पिछड़ गई।

loksabha election banner

नौवें से लेकर 18वें चक्र की मतगणना में जदयू उम्मीदवार ने बढ़त कायम रखी। अंतिम समय में भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की और यह अंत तक कायम रहा। तीसरे स्थान पर वीआइपी उम्मीदवार नीलाभ कुमार रहे। उन्हें 9988 वोट मिले। एआईएमआइएम उम्मीदवार मो. गुलाम मुर्तुजा को 3202 वोट मिले। इस जीत से भाजपा समर्थकों में उत्साह है, वहीं महागठबंधन के नेताओं में मायूसी छायी है। जदयू उम्मीदवार मतदान केंद्र से बाहर निकल गए। उन्होंने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

कुढ़नी विधानसभा

भाजपा के वोटों की संख्या

महागठबंधन 

के वोटों

की संख्या

पहला चरण 4194 2195 
दूसरा चरण 7926 6369 
तीसरा चरण 11843 10628
चौथा चरण 15493 14552
पांचवा चरण 18211 18893
छठा चरण 22587 20521
सातवां चरण 26948 23312
आठवां चरण 30324 27771
नौवां चरण 32198 34000
दसवां चरण 35569 36998
ग्यारहवां चरण 39265 40441
कुढ़नी विधानसभा


भाजपा के वोटों की संख्या


महागठबंधन

के वोटों

की संख्या

बारहवां चरण 41860 43412
तेरहवां चरण 44809 46219
चौदहवां चरण 47810 49435
पंद्रहवां चरण 50611 52302
सोलहवां चरण 53532 54675
सत्रहवां चरण 56352 58536
अठारहवां चरण 59087 61564
उन्नीसवां चरण 63489 63433
बीसवां चरण 66772 65621
इक्कीसवां चरण 70789 69022
बाईसवां चरण 74009 71147
तेईसवां चरण 76648 73016

भाजपा और महागठबंधन में मुकाबला

बता दें कि मुख्य मुकाबला जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के बीच माना जा रहा था। पांच दिसबंर को हुए मतदान के बाद आज गिनती हुई। मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई। आरडीएस कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। 23 राउंड में वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल बनाए गए थे। 

कुढ़नी में किसकी शह, किसे मात? केदार गुप्ता खिलाएंगे 'कमल' या मनोज कुशवाहा का 'तीर' मारेगा बाजी 

Kurhani By-Election: तेजस्वी के 'लालू कार्ड' से इमोशनल हुए समर्थक, भीड़ ने दिए जीत के संकेत; कहा- सब ठीक रहेगा

Kurhani By-election 2022: कुढ़नी में उपचुनाव के चौसर पर राष्ट्रवाद, विकास संग जाति का भी पासा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.