Weather Forecast : जानिए आने वाले दो-तीन दिनों तक उत्तर बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Forecast 22-23 फरवरी को होगी हल्की वर्षा।आसमान में बनेंगे गरजवाले बादल। मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि की जताई संभावना।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में 22-23 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। गुरुवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग की ओर से 25 फरवरी तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 14-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
औसतन 7-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
किसानों के लिए सुझाव
वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान कृषि कार्यो में सर्तकता बरतें। खड़ी फसलों में ङ्क्षसचाई स्थगित रखें। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें। सरसों की तैयार फसल की कटाई में सावधानी बरतें। प्याज की फसल में थ्रिप्स कीट का आक्रमण हो सकता है। बचाव के लिए मौसम साफ रहने पर प्रोफेनोफॉस 50 इसी दवा का 1.0 मिली प्रति लीटर पानी या इम्डिाक्लोप्रिड दवा का 1.0 मिली प्रति 4 लीटर पानी की दर से घोलकर छिड़काव करें। अच्छे परिणाम के लिए चिपकाने वाला पदार्थ जैसे टीपोल 1.0 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल में मिलाएं।