Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में बोले कलराज मिश्रा- हार की आशंका से घबराया विपक्ष

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता ने कहा- 23 की मतगणना में हार मिलने की आशंका से घबराया विपक्ष। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा- देश में मजबूत सरकार के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 08:43 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में बोले कलराज मिश्रा- हार की आशंका से घबराया विपक्ष
पूर्वी चंपारण में बोले कलराज मिश्रा- हार की आशंका से घबराया विपक्ष

मोतिहारी, जेएनएन। एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने शनिवार को अरेराज प्रखंड के सिरनी बाजार स्थित खेल मैदान में राधामो‍हन सिंह के पक्ष में और चिरैया प्रखंड के शिकारगंज महंथ जयनारायणपूरी उच्च विद्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने रमा देवी के समर्थन में चुनावी सभाओं को किया संबोधित।

loksabha election banner

  चार चरणों के चुनाव समाप्त हो जाने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन जनता ने बना लिया है। विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। 23 मई को आनेवाले परिणाम में हार की आशंका से हताश विपक्ष आए दिन अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। यह महागठबंधन परिवारवाद का गठबंधन है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने शनिवार को अरेराज प्रखंड के सिरनी बाजार स्थित खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प सभा में कही। कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी के पिता को भी राधामोहन सिंह ने हराया था। अबकी बार दोगुने मतों के अंतर से पुत्र को भी हराएंगे।

 श्री मिश्रा ने कहा कि हम 70 साल की बात नहीं करेंगे। मोदी जी की सरकार बनने से पहले 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का शासन था। यूपीए के शासनकाल में भारत की गिनती कमजोर देशों में होती थी। इनकी सरकार में हिंदू आतंकवाद का प्रयोग किया जाता था। भ्रष्टाचार से देश त्रस्त था। 77 हजार करोड़ का 2 जी घोटाला हुआ। आम आदमी परेशान था। सरकार आतंकियों के साथ नरम रुख अख्तियार कर रही थी। विदेश से आनेवाले लोगों के लिए भारत धर्मशाला बना हुआ था।

 जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार देश में बनी तो इन सभी मामलों पर कार्रवाई हुई। आज देश में मजबूत इच्छाशक्ति की सरकार है। जो कड़े और बड़े फैसले लेने में पीछे नहीं हटती। मजबूत इच्छाशक्ति वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ने पुलवामा हमले का जवाब 13 दिनों में देते हुए पाकिस्तान के घर में घुसकर बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंपों को तहस-नहस करने का काम किया। मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कराकर नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य में भारत विश्व शक्ति बनेगा।

  वहीं प्रत्याशी सह केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाकर 7 करोड़ गरीब महिलाओं के आंसू पोछने का काम किया है। देश के लोगों ने भी मन बना लिया है कि जाति बंधन को तोड़ते हुए राष्ट्रवाद के लिए देश में मोदी सरकार की जरूरत है। उन्होंने किसी के बहकावे में ना आते हुए जनता से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की।

  बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि आज देश का हर नागरिक चौकीदार है। आज जो प्रत्याशी महागठबंधन के तरफ से चुनाव मैदान में हैं। उनके पिता खुद सांसद के साथ कृषि मंत्री भी रहे। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने मोतिहारी जिले को कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए क्या योगदान दिया। अब छल प्रपंच नहीं चलने वाला है। सभा को स्थानीय विधायक राजू तिवारी, प्रो. नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक मीना द्विवेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, विधानसभा प्रभारी अनिल राय, जिला मंत्री विवेकानंद पांडेय, राजेंद्र स्वर्णकार, संजीव दुबे, योगेंद्र गिरि, राकेश पांडेय, संजय पांडेय, कामेश्वर मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, जदयू के रतन ङ्क्षसह पटेल, जन्मेजय पटेल, सुनील महतो, आमिर अली खान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रूपेंद्र कुमार, प्रभु गिरी आदि ने संबोधित किया।

इस बार चुनाव में राष्ट्र धर्म और भक्ति की की लड़ाई : नित्यानंद

इस बार का लोक सभा चुनाव राष्ट्र धर्म और भक्ति की लड़ाई है। एक तरफ सबका साथ सबका विकास करने वाली मोदी सरकार है। दूसरी तरफ घोटालों से घिरी यूपीए गठबंधन है जो पुलमावा घटना का सबूत मांगती है। सरकार के सबूत पर विश्वास नहीं है तो चले जाइए पाकिस्तान और आतंकियों के कब्र को गिन लीजिए पता चल जाएगा। सरकार ने पाकिस्तान व आतंकी संगठनों को मुहतोड़ जबाब दिया है।

 उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शनिवार को चिरैया प्रखंड के शिकारगंज महंथ जयनारायणपूरी उच्च विद्यालय में शिवहर प्रत्याशी रमा देवी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही। कहा- एक तरफ वैसे यदुवंशी हैं जिनका परिवार घोटालों से घिरा है। परिवारवाद की सरकार चलाना चाहते। कांग्रेस के साथ में लालू पर चारा घोटाला का केस हुआ। कांग्रेस के शासन में जेल गए और भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

 अटल बिहारी बाजपेयी एवं प्रमोद महाजन का संसद में जो विचार था वह आंबेडकर के विचार थे। गरीब के कोख से पैदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरक्षण को खत्म नहीं बल्कि उसे मजबूती प्रदान किया। जब केन्द्र में राजद गठबंधन की सरकार थी उस वक्त आरक्षण का मामला क्या हो गया था। मोदी ने पिछड़ों की हकमारी नहीं की। बल्कि उनकी सुरक्षा करते हुए सामान्य वर्ग के लोगों में गरीबी होने आकलन किया गया तो उन्हें भी 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। यह लोकतंत्र है इसमें पिता, मां और पुत्र की सरकार नहीं चलेगी। जनता के द्वारा निर्वाचित व्यक्ति ही देश चलाएगा।

  कृषि मंत्री ने प्रेम कुमार ने कहा कि एक समय था कि किसान धन के अभाव में आत्म हत्या कर रहे थे। आज हालात बदले हैं। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल योजना की शुरूआत की। दूसरी योजना है 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक योजना के तहत प्रति किसान को तीन किस्त में छ:ह हजार रुपये दिए गए हैं। राज्य के 40 लाख किसानों ने आवेदन किया था उनके खाते में राशि भेजी जा रही है।

  पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर नए भारत के निर्माण के नींव रखने की घोषणा की है। नए भारत के निर्माण के लिए एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए 12 मई को मतदान करें। विरोधी पार्टियों को निशाना बनाते हुए कहा कि एक ऐसे प्रधान मंत्री हुए जिन्होंने स्वच्छता को लेकर झाड़ू चलाने का काम किया। वहीं कई ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने दस वर्षो के बीच बिहार में आना मुनासिब भी नहीं समझा।

  पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास। इसके तहत सामाजिक विकास के साथ घर-घर का विकास के साथ देश की सुरक्षा प्रदान कर समृद्ध देश का निर्माण करने का काम किया गया है।

कार्यक्रम को सांसद प्रत्याशी रमा देवी, चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, गोपाल शर्मा, चद्रप्रभा शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, वसीम आलम, राकेश ङ्क्षसह, ब्रजकिशोर ठाकुर, कमलदेव प्रसाद, संजय सिंह पटेल, केदार पटेल, रमेशचन्द्र मिश्रा, मुन्ना कुमार शाही, पप्पू चैधरी, सीमा जायसवाल सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिकारगंज मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने की। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.