Move to Jagran APP

सरैया में जेपी नड्डा आज करेंगे लीची उत्पादक किसानों से संवाद

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जिले के दौरा पर रहेंगे। लीची उत्पादक किसानों के साथ संवाद करेंगे। पद्मश्री से सम्मानित राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची के घर जाकर मुलाकात करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 01:58 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 05:05 AM (IST)
सरैया में जेपी नड्डा आज करेंगे लीची उत्पादक किसानों से संवाद
सरैया में जेपी नड्डा आज करेंगे लीची उत्पादक किसानों से संवाद

मुजफ्फरपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जिले के दौरा पर रहेंगे। लीची उत्पादक किसानों के साथ संवाद करेंगे। पद्मश्री से सम्मानित राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची के घर जाकर मुलाकात करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाडेय के साथ किसानों की सूची पर मंथन किया। किसानों की सूची को पारू विधायक अशोक कुमार सिंह को सौंप दी गई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड़डा का मुजफ्फरपुर में आगमन हो रहा है। इसलिए उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी चल रही है। जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार करेंगे। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, सांसद अजय निषाद, पारू विधायक अशोक सिंह, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता एवं बोचहां विधायक बेबी कुमारी मौजूद रहेंगी। सुरक्षा की कमान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडे अपनी टीम के साथ संभालेंगे। पारू विधानसभा के मणिकपुर स्थित जगत सिंह उच्च विद्यालय के मैदान मे 50 तिरहुत महिला कृषक एवं लीची उत्पादक से संवाद करेंगे। इसमें मुख्य रूप से विनय कुमार, अनिल त्रिपाठी, रामविनय चौधरी, सुरेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, विजय साह, सत्येन्द्र प्रसाद , बाल कृष्ण सिंह, अरविद कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख हैं।

loksabha election banner

आगमन व प्रस्थान

दोपहर 3.45 बजे मणिकपुर स्थित जगत सिंह उच्च विद्यालय मे हेलीकॉप्टर लैंडिग। 3.55 बजे आनंदपुर स्थित किसान चाची राजकुमारी देवी के आवास पर मुलाकात। शाम 4.05 बजे में सभा स्थल मंच पर और लगभग 5 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.