Move to Jagran APP

Indian Army Recruitment 2021: बिहार के युवाओं के लिए देश सेवा के साथ-साथ कॅरियर संवारने का शानदार मौका

Indian Army Recruitment 2021 सेना मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान में 28 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक भर्ती चलेगी। इस बार भी सीतामढ़ी मधुबनी समस्तीपुर दरभंगा पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण शिवहर और मुजफ्फरपुर के युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 01:45 PM (IST)
Indian Army  Recruitment 2021: बिहार के युवाओं के लिए देश सेवा के साथ-साथ कॅरियर संवारने का शानदार मौका
भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मुजफ्फरपुर, जासं। जब कभी देश सेवा की बात आती है तो आंखों के सामने सेना के जवानों की तस्वीरें तैरने लगती हैं। इसी सेना ने युवाओं को देश की सुरक्षा करने के साथ साथ अपना कॅरियर संवारने का मौका दिया है। कुछ बेहतर करने का जज्बा रखने वाले बिहार के युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। इसे हाथ से नहीं जानें दें। दरअसल, सेना ने अपने आगामी सत्र यानी 2022 में होने वाली बहाली के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर समेत पूरे देश में बहाल की प्रक्रिया चलेगी। आर्मी भर्ती बोर्ड ने देश के विभिन्न जगहों पर होने वाली इन बहाली के लिए तिथि जारी की है। इसे अभी प्रस्तावित तिथि कहा जा रहा है। हालांकि यदि कोई असामान्य बात नहीं होती है तो इसमें बदलाव भी सामान्य तौर पर नहीं किया जाता है। अभी कोरोना का दौर चल रहा है ऐसे में तात्कालिक स्थिति का भी ध्यान रखना होता है। सेना मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 28 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक सेना भर्ती चलेगी। इस बार भी सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और मुजफ्फरपुर के युवा अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

loksabha election banner

इन युवाओं को मिलेगा मौका

इस सेना भर्ती में वैसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जिनकी उम्र साढे़ 17 से लेकर 21 वर्ष होगी। अभी बिहार और झारखंड के अंतर्गत आने वाले सभी पांच एआरओ के लिए भर्ती प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इससे योग्य युवाओं को तैयारी करने में सुविधा होगी। तिथि निर्धारित हो जाने के बाद वे अपनी रणनीति तय करने के बाद इसकी तैयारी करेंगे। इसकी शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए सेना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें। आइये तिथियों पर एक नजर डालते हैं। पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में इसी वर्ष 23 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच यह भर्ती प्रक्रिया संभावित है। गया में भी इसी वर्ष यह प्रक्रिया 22 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच पूरी की जा सकती है। दानापुर में भर्ती प्रक्रिया नए साल यानी 2022 में शुरू होगी। यह 05 से 24 जनवरी के बीच हाे सकती है। मुजफ्फरपुर में यह 28 जनवरी से 10 फरवरी के बीच और कटिहार में 28 फरवरी से 05 मार्च के बीच यह संभावित है।

अभी लिखित परीक्षा का चल रहा इंतजार

फरवरी 2021 में मुजफ्फरपुर सेेना भर्ती कार्यालय की अोेर से रैली आयोजित थी। इसमें विभिन्न श्रेणियों के करीब 35 सौ युवा चयनित हुए थे। उनकी शारीरिक दक्षता और मेडिकल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब बस लिखित परीक्षा का उनको इंतजार है। कोरोना की वजह से चीजें बाधित हो गई थीं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.