Move to Jagran APP

घरों को गोद ले सरकार की उपलब्धियां बताएंगे जदयू कार्यकर्ता

महानगर जदयू की बैठक में जनता की समस्याओं के निवारण में मदद का निर्णय। शहर के सभी वार्डों से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे की पहल।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 09:30 AM (IST)
घरों को गोद ले सरकार की उपलब्धियां बताएंगे जदयू कार्यकर्ता
घरों को गोद ले सरकार की उपलब्धियां बताएंगे जदयू कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जदयू कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के गली-मोहल्ले में 25-25 घर गोद लेंगे। लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही, उनकी समस्याओं के निराकरण में मदद करेंगे। इस आशय का फैसला शनिवार को चैंबर गली स्थित एक विवाह भवन में आयोजित महानगर जदयू की बैठक में लिया गया। महानगर अध्यक्ष अंबरीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल प्रदेश प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश संगठन के निर्देशों से अवगत कराया।

loksabha election banner

 उन्होंने प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष को अपने-अपने वार्ड के प्रत्येक गली-मोहल्ले में बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास करने को कहा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्डों से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम करने को कहा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, राज्य परिषद सदस्य ठाकुर हरिकिशोर सिंह, शैलेश कुमार शैलू, राजेश राम, सरफराज, जानकी श्रीवास्तव, बिट्टू चौधरी, रंजीत सहनी, दिलीप राज सहनी आदि उपस्थित रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.