Move to Jagran APP

संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति थे महामना और अटल

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से समारोह का आयोजन हुआ। लोगों ने उन्हें संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 02:05 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 06:14 AM (IST)
संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति थे महामना और अटल
संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति थे महामना और अटल

मुजफ्फरपुर। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से समारोह का आयोजन हुआ। लोगों ने उन्हें संघर्ष और सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अटल जी की जयंती पर तीन पोखरिया पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधारोपण किए गए। साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और बिस्कुट का वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, सांसद अजय निषाद, प्रदेश मंत्री डॉ.राजेश वर्मा, विधायक बेबी कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, हरिमोहन चौधरी, राजेश रौशन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ कुमार, अरविंद सिंह, विकास गुप्ता आदि थे। नागरिक मोर्चा की ओर से शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर समारोह हुआ। अध्यक्षता मोहन प्रसाद सिन्हा ने की। इसमें अंजनी कुमार पाठक, शिवजी सहनी, जयमंगल राम, रमेश मिश्र आदि शामिल हुए। उधर, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मापुरा स्थित फलित दर्शन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र और आदित्य आद्या शक्ति मगाश्रम में मालवीय जी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता पंडित प्रभात मिश्र ने की। कहा कि मालवीय जी आचरणों पर केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे, बल्कि स्वयं उनका पालन भी करते थे। कर्म ही उनका जीवन था। समारोह में पंडित जयकिशोर मिश्र, पंडित संतोष मिश्र, पंडित कुंदन तिवारी, अमरेश चौधरी, मयंक किशोर मिश्र, अभिषेक मिश्र आदि भी शामिल हुए। उधर, महामना मदनमोहन मालवीय सेवा संस्थान की ओर से भवानी नगर, भगवानपुर में मालवीय जी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता डॉ.माणिक लाल पांडेय ने की। उद्घाटन कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने किया। इसमें विष्णुकांत झा, डॉ.शिवदास पांडेय, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष चंदा देवी, राधेश्याम द्विवेदी, बीके चौधरी, नीरज कुमार प्रकाश, रमेश पाठक, अप्पू पांडेय, कुश मिश्रा, यशपाल आदि शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने किया। इधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की ओर से मालवीय और अटल जी की जयंती पर साहू रोड स्थित कार्यालय में साई जागरण व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता अजय कुमार चौहान ने की। इसमें विष्णुकांत झा, नागेंद्र नाथ ओझा, रणवीर अभिमन्यु, प्रफुल्ल सिन्हा, रश्मि चौहान, पायल चौहान, अनुष्का, अलास्का, देवेंद्र अस्थाना, श्याम बाजोरिया, महेश्वर चौधरी, लखन गुप्ता आदि थे। स्वागत पुरुषोत्तम लाल पोद्दार और धन्यवाद ज्ञापन श्यामलाल पोद्दार ने किया। उधर, वंदे मातरम् सेवा मंच और पथ परिवर्तन संस्था की ओर से अघोरिया बाजार व चूना गली, चंद्रलोक चौक स्थित स्लम बस्ती में अटल जी की जयंती मनाई गई। मौके पर बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। इसमें राजीव सत्यम्, सुरेश गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सुरुचि गुप्ता, विनय निषाद, जितेंद्र राम, रीना देवी, मनीषा आदि भी मौजूद रहीं। उधर, भाजपा के पताही मंडल की ओर से धरमपुर महादलित टोला में अटल जी की जयंती मनाई गई। इसमें सत्यप्रकाश भारद्वाज, अशोक कुमार, चंदा देवी, संजय कुमार दुबे, राहुल कुमार, संतोष राम आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.