ऑटो स्टैंड इंचार्ज की हत्या पर बवाल, जाम
मुजफ्फरपुर। ऑटो स्टैंड इंचार्ज बैद्यनाथ राय की हत्या के बाद शुक्रवार को जनाक्रोश भड़का। उग्र लोग शव क
मुजफ्फरपुर। ऑटो स्टैंड इंचार्ज बैद्यनाथ राय की हत्या के बाद शुक्रवार को जनाक्रोश भड़का। उग्र लोग शव के साथ जीरोमाइल चौराहे को बांस-बल्ला से घेरकर सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी की। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां की दुकानें बंद हो गईं। राहगीरों से भी झड़प हुई। लगभग दो घंटों तक आवागमन बाधित रहा।
पुलिस को झेलना पड़ा विरोध :
मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी व इंसाफ की मांग कर रहे थे। मशक्कत के बाद बैद्यनाथ के बड़े भाई नंदकिशोर यादव शव उठा कर एम्बुलेंस से दाहसंस्कार के लिए ले गए। इसके बाद जाम हटा और आवागमन चालू हो सका। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित महिला कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपित विजय राय, रविन्द्र राय, अजय राय व संजय राय की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
सहबाजपुर में मारी गई थी गोली :
अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में गुरुवार शाम बैद्यनाथ राय को बकाया मांगने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह साथी राकेश के साथ बाइक से भाई की ससुराल गया था। पड़ोस के विजय राय से बकाया डेढ़ लाख रुपये मांगा। दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में विजय ने पिस्तौल से फाय¨रग शुरू कर दी थी। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। कुछ लोग ईट-पत्थर बरसाने लगे। इसमें राकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एसकेएमसीएच लाया गया, जहां वैद्यनाथ को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नजदीक से एक गोली गर्दन में मारने की बात सामने आई है। गोली गर्दन में लगने के साथ सिर से निकल गई थी।