विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरण डांडिया 2023: गरबे में टूटी भाषाओं की बेड़ियां, भोजपुरी से लेकर पंजाबी गीतों पर थिरके लोग; देखें PHOTOS

By Ankit KumarEdited By: Rajat Mourya
Published: Sat, 21 Oct 2023 02:58 PM (GMT+05:30)

Shardiya Navratri 2023 मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्र को लेकर जागरण डांडिया का आयोजन किया गया। गरबा कार्यक्रम में भाषाओं की ...और पढ़ें

गरबे में टूटी भाषाओं की बेड़ियां, भोजपुरी से लेकर पंजाबी गीतों पर थिरके लोग
गरबे में टूटी भाषाओं की बेड़ियां, भोजपुरी से लेकर पंजाबी गीतों पर थिरके लोग

HighLights

  1. हिंदी, भोजपुरी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी समेत अन्य कई भाषाओं के गीत पर झूमे लोग
  2. कार्यक्रम को लेकर संध्या से ही जिला स्कूल मैदान में जुटने लगी थी भीड़, देर रात तक सभी डटे रहे

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Jagran Dandiya In Muzaffarpur जागरण डांडिया में मंच पर कलाकारों ने प्रस्तुति देनी शुरू की तो भाषाओं की बेड़ियां टूटने लगीं। भोजपुरी से शुरू हुआ गीत-ठुमकों का दौर गुजराती, हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली भाषाओं के रास्ते विभिन्न भाषाओं का सफर करता रहा। अलग-अलग पसंदीदा गानों पर मंच से लेकर मैदान में जो जहां था मुग्ध हो झूम रहा था।

होलिया में उड़े रे गुलाल..., पूरा लंदन ठुमुकदा, नगाड़ा संग ढोल बाजे..., हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली... समेत भक्ति, हिंदी और एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति पर गरबा की प्रस्तुति पर पहली से आखिरी पंक्ति में खड़े लोग थिरक रहे थे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता थी कि दोपहर बाद से ही जिला स्कूल मैदान में भीड़ जुटने लगी थी।

देर रात तक कार्यक्रम में लोग जमे हुए थे। इसके बाद सभी ऊर्जान्वित होकर यहां से निकले। लोगों ने जागरण डांडिया की जमकर तारीफ की। कहा कि हर साल त्योहारों की शुरुआत से पहले दैनिक जागरण डांडिया के माध्यम से ऐसा मंच देता है कि इससे ऊर्जान्वित होकर खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। साथ ही बड़े कलाकारों और अभिनेताओं से रूबरू होने का भी मौका मिलता है।

सांस्कृतिक आयोजन के प्रति लोगों की ऊर्जा देख गदगद हुए सिटी एसपी

जागरण डांडिया में पहुंचे सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह और नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित सांस्कृतिक आयोजन के प्रति जिले के लोगों की ऊर्जा को देख गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से लोग, समाज और संस्कृतियों का मिलन भी होता है। दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर मिठनपुरा इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी आयोजन स्थल पर लगातार निगरानी करते रहे।

ये भी पढ़ें- 'बिहार का नाम सुनकर पता नहीं क्यों थर्राते हैं लोग', विनोद राठौड़ ने बताया कि अब गाना-बजाने का दिल क्यों नहीं करता

ये भी पढ़ें- ऐसा वृक्ष जिससे निकलता था खून, जब पेड़ काटने का दिया आदेश तो... नवरात्र पर दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु