विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का बढ़ा परिचालन, रात में पटना से मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर का मिला विकल्प

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:32 PM (IST)

East Central Railway Update: पूर्व मध्य रेल ने त्योहारी सीजन में पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि 17 ...और पढ़ें

पाटलिपुत्र स्पेशल 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर परिचालित होगी। फाइल फोटो

पाटलिपुत्र स्पेशल 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर परिचालित होगी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Patliputra Purnia Special Train: उत्तर बिहार के लोगों के लिए राजधानी पटना से रात के समय आवागमन का एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हो गया है।

पूर्व मध्य रेल ने त्योहारी सीजन में पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 03215/03216 अब 17 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

17 अक्टूबर तक परिचालन

03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बुधवार और शनिवार छोड़कर चलेगी। वहीं 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर परिचालित होगी।

समय और रूट में बदलाव नहीं

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार ट्रेन के ठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फेस्टिव सीजन में यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई है। इससे देर रात पटना से लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और रुसेरा घाट स्टेशनों पर रुकती है। इसके अलावा हसनपुर रोड, सलोना, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमनखी में भी ठहराव दिया गया है।

कोच और किराया विवरण

इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के साथ शयनयान (Sleeper) और एसी कोच उपलब्ध हैं। यात्रियों से एक्सप्रेस भाड़े के आधार पर सामान्य स्पेशल किराया ही लिया जा रहा है। रिजर्वेशन श्रेणी और जनरल कोच के लिए मानक किराया लागू रहेगा।

रात में सफर की सुविधा

इस ट्रेन के चलने से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा और हसनपुर के लोगों को रात में पटना से सीधी ट्रेन मिल रही है। देर शाम पटना से काम निपटाकर लौटने वाले यात्रियों, मरीजों और व्यवसायियों को इससे काफी सहूलियत हो रही है।