विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के रास्ते दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:59 PM (IST)

Delhi Darbhanga Festival Special Train: त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और दरभंगा ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर में पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. नई दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी दैनिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।

  2. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते 47-47 फेरे लगाएगी।

  3. त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निर्णय।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Railway Special Train Muzaffarpur Route: आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।

रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली और दरभंगा के बीच दैनिक फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी और दोनों दिशाओं से कुल 47-47 फेरे लगाएगी।

नई दिल्ली से सुबह होगी रवाना

ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली से 10 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और बापूधाम मोतिहारी होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर में पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

दरभंगा से वापसी का समय सारणी

वापसी में ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा से 11 नवंबर से दोपहर 3:00 बजे खुलेगी। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर यह शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।