नेपाल में प्रतिबंधित नोटों के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये बरामद East Champaran News
पर्सा जिला वीरगंज के वीरता चौकी ने पैदल आ रहे युवक की जांच पांच सौ के ढाई लाख नोट हुए बरामद। गिरफ्तार युवक बिहार के लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहा का है निवासी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 04:00 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। नेपाल के पर्सा जिला वीरगंज पुलिस ने शुक्रवार को ढाई लाख भारतीय प्रतिबंधित रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी वीरता पुलिस चौकी ने दी। बताया कि पुलिस संदेह के आधार पर पैदल आ रहे बिहार के लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहा चौक निवासी मिथलेश कुमार को जांच किया।
इस दौरान भारतीय पांच सौ के दो लाख पचास हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के उपरांत राजस्व अनुसंधान विभाग पथलैया को आवश्यक जांच के लिए सौंप दिया है। बता दें कि नेपाल में तीन तरह के भारतीय नोट प्रतिबंध है। नेपाल में 2000, 500 और दो सौ के भारतीय नोट पर प्रतिबंध है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें