Move to Jagran APP

Independence Day 2022: पश्चिम चंपारण पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, बेहतर काम करने वाले कर्मी पुरस्कृत

Independence Day 2022 एसपी ने कहा हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है भारत। साइंस टेक्नोलॉजी कृषि खेल में भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां तक कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी काफी ऊंची उड़ान भरी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:43 PM (IST)
Independence Day 2022: पश्चिम चंपारण पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, बेहतर काम करने वाले कर्मी पुरस्कृत
पुलिस कर्मियों से कहा देश प्रेम और कानून की रक्षा का जज्बा का बनाए रखें। फोटो: जागरण

बेतिया (पश्चिम चंपारण), जासं। Independence Day 2022: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने यहां झंडातोलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि आज पुरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह आजादी हमें हजारों देशभक्तों के बलिदान के बाद मिला है। देशभक्तों ने राष्ट्र के नाम पर अपना सर्वस्व बलिदान कर हमें आजादी दिलाई। आज उन्हें याद कर नमन करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि चंपारण की पावन धरती से ही गांधी जी ने आजादी का बिगुल फूंका था, जो पूरे देश में एक मिसाल बना। एसपी ने कहा कि आज भारत दुनिया के हर क्षेत्र में उपलब्धियों की परचम लहरा रहा है। साइंस, टेक्नोलॉजी, कृषि, खेल में भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहां तक कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी काफी ऊंची उड़ान भरी है। भारत हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी कई मोर्चे पर बहुत काम करना है। 

loksabha election banner

एसपी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में आपकी काफी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। कानून का पालन कराने का भार आप पर है। सर्दी, गर्मी, बरसात, धूप में आम लोगों की सुविधा के लिए रात दिन ड्यूटी करते हैं। लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रक्षा का जज्बा मन में जलाए रखनी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आह्वान किया कि वे अपने हृदय में देश प्रेम और कानून की रक्षा का जज्बा का दीप मन में जलाए रखें। इसके बाद एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, लोकअभियोजकों, राष्ट्रगान और स्काउट दल के सदस्यों को एसपी और डीएम कुंदन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, एसडीएम डॉ विनोद कुमार, सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय, मुख्यालय डीएसपी आलोक कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी मो. सद्दाम हुसैन, सार्जेंट मेजर केके गुप्ता, नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, सहित कई थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.