Move to Jagran APP

समाज को संवारने वाले बन गए प्रेरणास्रोत : तारकिशोर प्रसाद

सामाजिक जीवन मे विकास के नए आयाम स्थापित करने वालों को आने वाली पीढि़या युगों तक याद रखती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 01:40 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 01:40 AM (IST)
समाज को संवारने वाले बन गए प्रेरणास्रोत : तारकिशोर प्रसाद
समाज को संवारने वाले बन गए प्रेरणास्रोत : तारकिशोर प्रसाद

मुजफ्फरपुर : सामाजिक जीवन मे विकास के नए आयाम स्थापित करने वालों को आने वाली पीढि़या युगों तक याद रखती है। जिनलोगों ने समाज को सींचने संवारने का काम किया, वे समाज के लिए प्रेरणापुंज बन गए। उक्त बातें बुधवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी व प्रथम विधायक यमुना प्रसाद त्रिपाठी के प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री, मंत्री रामसूरत राय आदि अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे आनेवाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बीते 15 वर्षों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नया कीíतमान स्थापित किया है। पीएम व सीएम ने जो बिहार के विकास का सपना संजोया है, आनेवाले वर्षों में पूरा किया जाएगा। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एनडीए सरकार कृतसंकल्पित है। राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि यमुना बाबू सामाजिक सरोकार के पुरोधा थे। दोनों मंत्रियों ने जॉर्ज फर्नाडिस को याद करते हुए कहा कि विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यहा की उर्वर मिट्टी में एक से एक विभूति दिए जिन्होंने समाज के विकास में अपना जीवन समíपत कर दिया। विधायक ईसराइल मंसूरी ने कहा कि विकास के जिस पहिए को पूर्व विधायक ने बढ़ाया, उसकी रफ्तार तेज की जाएगी। सभा को विधायक अरुण कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, विधान पार्षद दिनेश सिंह, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक केदार गुप्ता, बेबी कुमारी, जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी आदि ने संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री व अतिथियों को प्रमुख मुकेश पाडेय, नपं अध्यक्ष वीरेश कुमार, मिशन भारती रिसर्च इनफार्मेशन सेंटर एवं बिहार गुरु के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश तिरंगा, मुखिया संघ अध्यक्ष कुमारी याचना, पंसस संघ के अध्यक्ष दिनकर सिंह, पंसस विपिन झा,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी व दीपक ठाकुर ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, समाजसेवी कैलाश मिश्रा, पं. शंभूनाथ चौबे, देवाशु किशोर, दीपक ठाकुर, चंदेश्वर पासवान, विपिन झा, तेजनारायण शर्मा, चुलबुल शाही, जनार्दन ठाकुर, केके प्रशांत, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुकेश पाडेय, संचालन वरीय भाजपा नेता डॉ अरविंद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन गजेंद्र पासवान ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.