पश्चिम चंपारण में पत्नी ने किया विषपान, वियोग में पति ने भी खा लिया जहर
अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी। पारिवारिक कलह को लेकर पहले पत्नी ने किया था विषपान।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। पारिवारिक कलह को लेकर पहले पत्नी ने विषपान किया। फिर पत्नी की वियोग में पति ने भी जहर खा ली। दोनों को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के लौकरिया थाने के बलुआ कटैया गांव की है।
अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक एसपी अग्रवाल ने बताया कि बीते 28 जनवरी की शाम में बलुआ कटैया गांव की सुनीता देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 29 जनवरी की सुबह में गंभीर हालत में सुनीता के पति धर्मेंद्र कुमार को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। दोनों ने विषपान किया है। अभी दोनों की हालत में सुधार है।
बताया जाता है कि पारिवारिक कारणों ने 28 जनवरी को दंपती में विवाद हुआ था। गुस्से में आकर पत्नी सुनीता ने विषपान कर लिया। पत्नी के विषपान करने के बाद पति को स्वयं पर काफी गुस्सा आया और उसने भी जहर खाकर जीवन लीला खत्म करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को समय से अस्पताल पहुंचा दिया गया। इस वजह से दंपती की जिंदगी बच गई। बता दें कि दंपती अस्पताल के एक ही वार्ड में भर्ती हैं।