कटरा सामूहिक दुष्कर्म मामले में फैसला 22 मई को, बहस पूरी
चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो क्लीप। मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष कोर्ट ने फैसले की तारीख तय कर दी है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। कटरा सामूहिक दुष्कर्म मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट अब 22 मई को फैसला सुनाएगा। इस मामले में कोर्ट में साक्ष्य पेश किए जाने के बाद अभियोजन व बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष कोर्ट ने फैसले की तारीख तय कर दी है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में सात आरोपित हैं। इसमें अनीष कुमार, रोशन कुमार, गगन कुमार व सचिन कुमार न्यायिक हिरासत में जेल में एवं तीन आरोपित सौरभ, रवि शेखर व वीर विक्रम जमानत पर हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से 11 व बचाव पक्ष की ओर से छह गवाहों की विशेष कोर्ट में गवाही कराई गई। बहस पूरी होने के बाद विशेष कोर्ट ने दस मई को फैसले की तारीख मुकर्रर की है।
यह है मामला
घटना 28 सितंबर 2017 की रात की है। कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दशहरा मेला से एक किशोरी अपनी भाभी के गांव आ रही थी। उसके पीछे चार लड़के लग गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद चारों ने उसे पकड़ लिया। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकल कर पास ही एक मार्शल गाड़ी वाले दरवाजे पर पहुंची। चारों वहां पहुंच गया। उसे घर पहुंचाने की बात करने लगे। उसने मार्शल गाड़ी के बुजुर्ग चालक के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर गाड़ी चालक उसकी भाभी को बुलाने चला गया।
मौका पाकर चारों उसे उठा कर गांव से बाहर ले गया। उसमें से दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो युवकों ने मोबाइल से इसका वीडियो तैयार किया। किसी तरह वह अपनी भाभी के घर आई। दो दिनों तक वह भय से कुछ नहीं बोली। 30 सितंबर को उसने भाभी व उसकी मां को सारी बात बताई। उस रात में उसकी भाभी की मां उसे मेला में ले गई और वहां कई लोगों को इसकी जानकारी दी। संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा गया। जिसे किशोरी ने पहचान लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप