विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक बच्चा भर्ती, सात का चल रहा इलाज Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Jul 2019 09:15 PM (IST)

एसकेएमसीएच में पीडि़त बच्चों के पहुंचने की संख्या हुई 466। 132 की हो चुकी मौत 312 स्वस्थ होकर लौट चुके घर।

एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक बच्चा भर्ती, सात का चल रहा इलाज Muzaffarpur News
एसकेएमसीएच में AES पीडि़त एक बच्चा भर्ती, सात का चल रहा इलाज Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मौसम में नमी के बावजूद एईएस पीडि़त बच्चों का जब-तब आना जारी है। एसकेएमसीएच में शनिवार को भी एईएस से पीडि़त एक बच्चे को भर्ती किया गया। बच्चा सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर के सुरेंद्र चौधरी का पुत्र धनराज कुमार है। उसे पीआइसीयू में भर्ती किया गया है। शिशु विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि इस मौसम में भी इक्का-दुक्का मरीज आते रहते हैं। फिलहाल, इस बच्चे को लेकर सात का इलाज चल रहा है। इनमें धनराज कुमार, गुलशन कुमार एवं शिवानी कुमारी को पीआइसीयू में भर्ती किया गया है।

 वहीं, कक्ष संख्या-2 में गुलाब साह, गुडिय़ा कुमारी, जूली कुमारी एवं रणधीर मांझी को रखकर उनके स्वास्थ्य का अवलोकन किया जा रहा। शनिवार को सभी बच्चों की डॉ. ब्रजमोहन व उनकी टीम ने जांच की। इसमें दो बच्चे गंभीर बताए गए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि इस वर्ष अब तक 466 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें 312 स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। जबकि, 132 की मौत हो गई।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप