Move to Jagran APP

Covid-19: कोरोना से बचाव के लिए 844 लोगों की हुई जांच, एक अमेरिकी नागरिक समेत सात भर्ती

मंगलवार को कोरोना से बचाव के लिए 844 लोगों की जांच हुई। इनमें सात को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें एक अमेरिकी नागरिक भी है।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 09:35 PM (IST)
Covid-19: कोरोना से बचाव के लिए 844 लोगों की हुई जांच, एक अमेरिकी नागरिक समेत सात भर्ती
Covid-19: कोरोना से बचाव के लिए 844 लोगों की हुई जांच, एक अमेरिकी नागरिक समेत सात भर्ती

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में मंगलवार को कोरोना से बचाव के लिए 844 लोगों की जांच हुई। इनमें सात को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें एक अमेरिकी नागरिक भी है। उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में पुलिस हिरासत में भेजा गया। शेष को घरों रहने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

पश्चिमी चंपारण  : बगहा में सात लोगों की जांच हुई। सभी को घरों में रहने की सलाह दी गई।

पूर्वी चंपारण : सदर अस्पताल में 267 मरीजों की जांच हुई। इनमें चार को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। पलनवा में 172 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।

मधुबनी : सदर अस्पताल में 250 बाहर से आए लोगों की जांच की गई। इसमें एक को  डीएमसीएच रेफर किया गया। झंझारपुर में 40 लोगों की काउंसिंलिंग हुई। घोघरडीहा में एक साथ पांच दर्जन लोग जांच के लिए पीएचसी पहुंचे। डर से वहां से चिकित्सा पदाधिकारी व प्रबंधक भाग निकले। लोगों ने हंगामा किया।

समस्तीपुर : बिथान थाना क्षेत्र के सनोखर गांव में छिपे एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।

सीतामढ़ी : नानपुर प्रखंड के बेला बहादुरपुर गांव में सऊदी अरब से लौटे एक युवक को जांच के बाद घरों में रहने को कहा गया है। बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र में बाहर से आए दो सौ लोगों की जांच नहीं हो सकी है।

शिवहर : बाहर से आए 125 लोगों की जांच हुई। सभी स्वस्थ मिले। फिर भी परहेज की सलाह दी गई है।

दरभंगा : डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में एक संदिग्ध को भर्ती कराया गया। वह पूर्णिया मंडल कारा का कैदी है। उसके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। डीएमसीएच में अबतक तीन संदिग्धों में दो की जांच निगेटिव आई है। वहीं, राज्य के बाहर से लौटे लोगों का सर्वेक्षण कार्य जारी है। उसके घर पर पोस्टर चिपकाया गया है। उसके हाथ पर एक स्टांप भी लगाया गया है। उसे 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर : बीस लोग जांच के लिए एसकेएमसीएच पहुंचे। जिले में अबतक  29 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष की प्रतीक्षा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.