Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में 385 की जगह अब 373 पंचायत, इतने में ही होगा अगला पंचायत चुनाव

Bihar Panchayat Chunav सात नगर पंचायतों के गठन एवं तीन के नगर परिषद में विस्तारित होने से पंचायतों की संख्या 12 कम हुई। कुढऩी में सर्वाधिक 37 तो मुरौल में सबसे कम नौ पंचायत प्रशासन ने सरकार को भेजी फाइनल सूची।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:21 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में 385 की जगह अब 373 पंचायत, इतने में ही होगा अगला पंचायत चुनाव
मुजफ्फरपुर में 385 की जगह अब 373 पंचायत।

मुजफ्फरपुर [प्रेम शंकर मिश्रा]। जिले में पंचायतों की कुल संख्या 385 से घटकर 373 हो गई है। अब इतनी ही पंचायतों में अगला चुनाव होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. फैयाज अख्तर ने सरकार को पंचायतों की सूची भेज दी है। मालूम हो कि जिले में सात नई नगर पंचायतों का गठन कर दिया गया। साथ ही तीन नगर पंचायतों को विस्तारित करते हुए नगर परिषद का दर्जा दिया गया। इसके बाद जिले में पंचायतों का पुनर्गठन किया गया। वर्ष 1991 की जनगणना के आधार पर तीन हजार या उससे अधिक जनसंख्या वाली पंचायतें यथावत रहीं। इससे कम जनसंख्या वाली पंचायतों का विलय पास की पंचायत में कर दिया गया। इस कारण पंचायतों की संख्या 12 कम हो गई।

loksabha election banner

चार पंचायतों के नाम में परिवर्तन

जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार जिले में अब भी सबसे अधिक 37 पंचायत कुढऩी तो सबसे कम नौ पंचायतें मुरौल प्रखंड में है। नौ प्रखंडों की पंचायतों की संख्या में कमी नहीं आई। सबसे अधिक मोतीपुर प्रखंड की तीन पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया। वहीं चार पंचायतों के नाम परिवर्तित हो गए। इसमें सरैया की दो एवं मोतीपुर और साहेबगंज की एक-एक पंचायत शामिल है। सरैया की सरैया पंचायत का नाम विशुनपुर केशो जबकि गोपिनाथपुर दोकड़ा का नाम जगरनाथपुर दोकड़ा हो गया। साहेबगंज की गुलाबपट्टी पंचायत का नाम हिम्मतपट्टी तो मोतीपुर की महमदपुर बलमी का नाम पंचरूखी हो गया।

इन पंचायतों का अस्तित्व समाप्त

मोतीपुर (तीन) : बरूराज पूर्वी, बरूराज पश्चिमी एवं कल्याणपुर हरौना

कुढऩी (दो) : माधोपुर सुस्ता एवं तुर्की।

मीनापुर (दो) : माणिकपुर एवं मीनापुर।

साहेबगंज (दो) : रामपुर असली एवं वैधनाथपुर

कांटी (एक) : माधोपुर ढुल्लम उर्फ ढेबहां

सरैया (एक) : मनिकपुर

सकरा (एक) : सकरा फरीदपुर

पुनर्गठन के बाद प्रखंडवार पंचायतों की संख्या

प्रखंड           पहले       अब

बंदरा            12          12

गायघाट         23          23

कुढऩी           39           37

मीनापुर         28           26

मोतीपुर         32           29

मुरौल           09           09

मुशहरी        26            26

कांटी          21            20

पारू           34           34

साहेबगंज      21           19

सरैया          30             29

बोचहां        20            20

औराई          26           26

मड़वन         14           14

कटरा           22           22

सकरा           28          27

कुल           385         373

ये बनी हैं सात नगर पंचायतें

सकरा, सरैया, मुरौल, मीनापुर, बरूराज, तुर्की और माधोपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.