Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में 20 फीसद पीओएस मशीन का नहीं हो रहा इस्तेमाल, राशन वितरण शक के घेरे में

मुजफ्फरपुर जिले में 20 फीसद पीओएस मशीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा। इससे खाद्यान्न कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। प्रखंडों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों के एमओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

By Vinay PankajEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:40 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में 20 फीसद पीओएस मशीन का नहीं हो रहा इस्तेमाल, राशन वितरण शक के घेरे में
जन वितरण प्रणाली की दुकान में खद्यान्न वितरण में इस्तेमाल होने वाली पीओएस मशीन

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। सभी लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने व इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से वितरण की व्यवस्था लागू की। मगर इस पारदर्शी व्यवस्था को धता बताकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार करीब एक चौथाई खाद्यान्न बिना पीओएस मशीन के वितरित कर रहे हैं। जिले में में 20 फीसद पीओएस मशीन का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इससे खाद्यान्न की कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। सभी प्रखंडों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों के एमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। इससे संबंधित जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

loksabha election banner

पारू व कुढऩी प्रखंडों की स्थिति अधिक खराब :

रिपोर्ट के अनुसार पारू व कुढऩी प्रखंडों की स्थिति अधिक खराब है। पारू में खाद्यान्न का उठाव महज 55 फीसद हुआ है। वहीं पीओएस से वितरण भी महज 75 फीसद है। कुढऩी में उठाव करीब 57 फीसद है। साथ ही पीओएस से वितरण 77 फीसद है। पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र में मुशहरी और औराई का प्रदर्शन खराब है। औराई में खाद्यान्न उठाव लगभग 55 फीसद ही है। वहीं वितरण करीब 79 फीसद है।

जिले में खाद्यान्न उठाव व उसके पीओएस मशीन से वितरण की स्थिति (फीसद में) :

औराई : 54.74 - 79.95

बंदरा : 100.00- 81.78

सकरा : 62.34 - 81.67

बोचहां : 73.10 - 87.32

मुरौल : 75.56 - 85.69

गायघाट : 61.06 - 83.43

कटरा : 72.86 - 83.83

मीनापुर : 76.88 - 80.88

मुशहरी : 82.13 - 79.65

मोतीपुर : 49.57 - 83.67

कांटी : 66.58 - 83.59

कुढऩी : 57.32 - 77.23

मड़वन : 62.25- 80.33

पारू : 55.30 - 75.90

साहेबगंज : 59.28 - 80.60

सरैया : 64.06 - 80.86

कुल : 66.10 - 81.24

  • जन वितरण प्रणाली के दुकानदार करीब एक चौथाई खाद्यान्न बिना पीओएस मशीन के वितरित कर रहे।
  • खाद्यान्न की कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है।
  • सभी प्रखंडों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों के एमओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.