Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी ठंड

बारिश का टूटा रिकार्ड, पांच साल में सर्वाधिक वर्षा। 08 व 9 फरवरी को कुल 10.2 मिमी दर्ज की गई बारिश। पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर, आज से मौसम साफ होने की संभावना।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 08:50 PM (IST)
मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी ठंड
मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी ठंड

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। लगातार दूसरे दिन जिले में बारिश हुई। शनिवार को कई इलाके में बारिश के साथ छोटे ओले भी गिरे। इससे शाम को ठंड और बढ़ गई। जनजीवन भी प्रभावित रहा। दो दिनों रूक-रूककर हो रही बारिश ने बीते पांच साल का रिकार्ड भी तोड़ दिया। उक्त अवधि में सर्वाधिक वर्षा रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रविवार से आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ सकता है।

loksabha election banner

 बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से उत्तर बिहार में बारिश शुरू हुई। आज जिले के कटरा समेत कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। सुबह मौसम सुहावना था। ठंड का भी खास एहसास नहीं हो रहा था, लेकिन शाम 4 बजे के बाद घने बादल आसमान में छा गए और बारिश शुरू हो गई।

 अधिकतम तापमान में तो वृद्धि नहीं रही। शुक्रवार की तुलना में .5 सेल्सियस बढ़कर 22 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.4 सेल्सियस बढ़कर 12.2 हो गया। मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ रविवार को कमजोर रहने की संभावना है। अब मौसम साफ रहेगा।

पांच साल में बारिश का आंकड़ा

फरवरी 2019 में अभी तक - 10.2 मिमी

फरवरी 2018 - शून्य

फरवरी 2017 - शून्य

फरवरी 2016 - 1.2

फरवरी 2015 - शून्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.