PACS elections 2019: प्रथम चरण में चार प्रखंडों के 126 बूथों पर हुए पैक्स चुनाव Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर के सकरा बंदरा मुरौल एवं मुशहरी में प्रथम चरण का हुआ चुनाव। इसमे अध्यक्ष पद के लिए 185 एवं प्रबंधकारिणी के विभिन्न पदों के लिए 665 उम्मीदवार मैदान में थे।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। प्रथम चरण में सोमवार को सकरा, बंदरा, मुरौल एवं मुशहरी प्रखंडों के विभिन्न पैक्सों के लिए 126 बूथों पर चुनाव संपन्न हुए। प्रथम चरण में अध्यक्ष पद के लिए 185 एवं प्रबंधकारिणी के विभिन्न पदों के लिए 665 उम्मीदवार मैदान में थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। खुद जिलाधिकारी ने भी कई इलाकों में पहुंचकर जायजा लिया। वे पल-पल की गतिविधि पर मॉनीटरिंग कर रहे थे। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
- सकरा प्रखंड में 23 पैक्सों में निर्वाचन होना था, जिसमें 18 में चुनाव हुए। वहां के तीन पैक्सों में अध्यक्ष सहित प्रबंधकारिणी समिति निर्विरोध चुने गए। दो का कोरम पूरा नहीं हुआ इसके कारण निर्वाचन नही हो सका। सकरा में 48 बूथ बनाए गए थे, जहां मतदान प्रतिशत कुल 53.07 प्रतिशत रहा।
- बंदरा प्रखंड में 12 पैक्सों में से 11 में निर्वाचन हुआ। बंदरा में कुल 24 बूथ बनाये गए थे। 01 पैक्स में अध्यक्ष सहित पूरा पैनल निर्विरोध चुने गए। बंदरा में मतदान का प्रतिशत 64.97 रहा।
- मुशहरी प्रखंड में कुल 25 पैक्स में से 21 में निर्वाचन हुआ। चार पैक्स में अध्यक्ष सहित पूरा पैनल निर्विरोध चुने गए। कुल बूथ 42 था। तरौरा गोपालपुर के तीन बूथों में से एक पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मुशहरी में मतदान का प्रतिशत 53 प्रतिशत है।
- मुरौल में सात पैक्सों में से छह में चुनाव सम्पन्न किये गए। एक पैक्स में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी समिति निर्विरोध चुने गए। मुरौल में 14 बूथ बनाये गए थे। जिसमें 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ।