विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हसबैंड ज्यादा चपड़-चपड़ करने लगा तो पत्नी ने लगा दिया उसका काम, जानें मुजफ्फरपुर की खतरनाक लेडी के बारे में

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 01:51 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना अंतर्गत बंधपुरा पंचायत के बसंत गांव में हुई घटना शनिवार से ही घर से लापता था ...और पढ़ें

ग्रामीणों ने भी पारिवारिक कलह में हत्या की आशंका प्रकट की है। प्रतीकात्मक फोटो
ग्रामीणों ने भी पारिवारिक कलह में हत्या की आशंका प्रकट की है। प्रतीकात्मक फोटो

कटरा (मुजफ्फरपुर), संस। थाना क्षेत्र की बंधपुरा पंचायत के बसंत गांव में दिल को दहला देनेवाली एक घटना हुई है। पत्नी ने किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाने पर युवक की हत्या कर लाश को घर के पास ही गड्ढे में फेंक दिया। ग्रामीण भी पारिवारिक कलह में ही युवक की हत्या की आशंका प्रकट कर रहे हैं। मृतक के गले के पास खून का निशान है। इसको देखकर यह अंदाज लगाया जा रहा है कि सोए अवस्था में चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई होगी और बाद में उसे ठिकाने लगा दिया गया होगा। युवक का घर के पास ही बांसबारी के निकट पानी में उपलता शव मिला। स्वजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक शनिवार की सुबह से ही लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्रवधू पर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पारिवारिक कलह में हत्या की आशंका

बताते हैैं कि बसंत निवासी ललन शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा (35) का शव बांसबारी में उपलता देख उसकी पुत्री ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर अन्य स्वजन भी वहां पहुंच गए। स्वजनों ने बताया कि वह शनिवार से ही लापता था। सभी अपने स्तर से उसे खोज रहे थे। गांव में तलाश करने के साथ ही साथ रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गई थी। इस बीच रविवार को उसकी लाश ही मिल गई। ग्रामीणों ने भी पारिवारिक कलह में हत्या की आशंका जताई है। गले के पास खून का निशान दिखने से प्रथमदृष्टया चाकू या किसी नुकीली चीज से गोदकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताते हैैं कि पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। हाल में एक पुत्री के विवाह को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित महिला यानी उस लड़की की मां जिस लड़के से उसकी शादी करना चाहती थी, मृतक उसका विरोध कर रहा था। इसको लेकर दोनों में तकरार होती थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने पुत्रवधू पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हैं। इसे विवाहेतर संबंध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।