Move to Jagran APP

जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में दूसरे दिन भी मनी होली, अपनों के संग खूब जमा रंग

सीतामढ़ी ज‍िले में शहर से लेकर गांव तक खूब होली खेली जा रही है। साथ ही कुछ अंदाज में होली के मनभावन गीत गाए जा रहे हैं। होली पर्व ही सीतामढ़ी में अलग-अलग जगहों पर तैयारी चल रही है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 19 Mar 2022 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2022 07:37 PM (IST)
जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी में दूसरे दिन भी मनी होली, अपनों के संग खूब जमा रंग
सीतामढ़ी़ में होली खेलते स्‍थानीय लोग। फोटो- जागरण

सीतामढ़ी, जासं। रंगों का त्योहार होली की खुशी के रंग में जगत जननी माता जानकी की भूमि रंगोत्सव में डूबी हुई है। जमकर अबीर गुलाल उड़ रहे हैं, होली की खुमारी में डुबे अल्हड़ मस्तों की टोली ने होली के रंग जमा दिए हैं। फाग के रागों के साथ अबीर गुलाल की रंगीन रौनक देखते ही बन रही है। शहर से लेकर गांव-गांव तक जमकर होली खेली जा रही है और ठेठ अंदाज में होली के मनभावन गीत गाए जा रहे हैं। होली पर्व ही है रंगों का, अपनों संग मस्‍ती का। इसीलिए हर कोई होली की मस्ती में डूबने से खुद को रोक नहीं पाया।

loksabha election banner

कोरोना की पाबंदियों को लेकर दो साल बाद जब छूट मिली तो होली का रंग परवान चढ़ गया। लाल, पीले, हरे व नीले रंगों के साथ जिले की फिजा रंगीन हो गई है। हर उम्र वर्ग के लोग रंग-गुलाल उड़ाकर होली मना रहे हैं। कुर्ता फाड़ होली खेलने वाली अल्हड़ युवाओं की टोली ने खूब रंग जमाया। एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर आसमान में उछाले तो बिजली व टेलीफोन के तारों पर जाकर कपड़े अटक गए। एक तरफ रंग व गुलाल के साथ युवाओं की टोली मस्त रही, तो महिलाएं भी अपनी टोली के साथ मोहल्ले में सराबोर दिख रहीं। पूरा इलाका होली के रंग से सराबोर है। वैसे तो उत्तर बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी होली मनी।

आज यानी शनिवार को दूसरे दिन भी रंगोत्सव का दौर जारी है। होली का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है। बड़ों के साथ बच्चे भी खूब आनंद ले रहे हैं। दूसरे को रंगने का आनंद और फिर उसी रंग में रंग जाने का आदंन कोई इनसे पूछे। युवा पीढ़ी फिल्मी गीतों की धुन पर ब्रेक डांस कर सुरमयी माहौल में होली मना रही है। मदहोशी में डूबे युवाओं की 'हैप्पी होली' की गूंज से इलाका गूंज रहा है। 'होली आई रे आई रे होली आई रे, दशरथ के लाल खेले होली...' व भर फागुन बुढ़बा देवर लगी हें आदि फाग गीतों के साथ होली का रंग हर उम्र के लोगों पर चढ़ चुका है। सब उसके रंगों में सराबाेर हैं।

रंगोत्सव के साथ लजीज पकवान का लुत्फ उठाया जा रहा है। होली को लेकर प्रशासनिक चौकसी जबरदस्त बनी हुई है। जगह जगह पुलिस की गश्ती है। होली के इन नजारों से ही साबित होता है कि यह त्योहार आपसी उत्साह, उमंग और भाईचारे का पर्व है। डीएम सुनील कुमार यादव ने समस्त जिलेवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आशा व्यक्त की है कि होली का यह पवित्र त्योहार जिलेवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.