Move to Jagran APP

सोनबरसा में पूर्व उप प्रमुख के घर भीषण डाका, 25 लाख की संपति लूटी

25 Lakh Robbery in Sitamarhi भारत-नेपाल सीमावर्ती सोनबरसा प्रखंड में रविवार रात भीषण डकैती की वारदात हुई है। तकरीबन 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली गई। चक्की म्यूरवा गांव में एक साथ दो घरों में डकैती हुई है।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 12:03 PM (IST)
सोनबरसा में पूर्व उप प्रमुख के घर भीषण डाका, 25 लाख की संपति लूटी
सीतामढ़ी के सोनबरसा में डकैती के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी, जेएनएन।: थाना क्षेत्र की पुरंदाहा राजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के चक्की गांव में रविवार रात दो घरों में भीषण डकैती की वारदात हुई। तकरीबन 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली गई। इलाके के धनाढ्य व्यक्ति व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष, पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार यादव, उनके दो भाई डाक बाबू विजय यादव व अजय उर्फ पप्पू यादव के घर से नकदी, जेवरात सहित कीमती सामान लूटे गए। दो दर्जन की संख्या में हरवे-हथियार से लैस डकैतों ने गृहस्वामी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस व प्रशाासन के तमाम पदाधिकारी गांव में पहुंच गए। खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन के क्रम में पुलिस को खेतों से चार ङ्क्षजदा बम बरामद हुए हैं।

loksabha election banner

डकैतों ने लॉकर को खेत में लाकर तोड़ा और उसमें से गहने व पैसे निकालने के बाद वहीं पर फेंक दिया। देरशाम एसपी अनिल कुमार भी जायजा लेने पहुंचे और स्वजनों से जानकारी ली। सीमा क्षेत्र को सील कर छानबीन शुरू हुई। एसएसबी के श्वान दस्ता की मदद से खोजबीन में घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर खेत में चार ङ्क्षजदा बम बरामद हुए। उस स्थान पर चोकीदार की प्रतिनियुक्ति की गई है। बम को डिफ्यूज नहीं किया जा सका था। इससे पहले 12 नवंबर की रात सोनबरसा में व्यवसायी के घर डकैती का प्रयास हुआ। सफल नहीं होने पर बम विस्फोट व फायर‍िंग करते हुए डकैत भाग निकले। 

जानकारी के अनुसार, बाहरी दरवाजे से छत पर चढ़कर डकैत घर में घुसे। अंदर सभी सदस्यों पर हथियार तानकर बंधक बना लिया। एक घंटे तक लूटपाट मचाते रहे। डाकबाबू विजय कुमार पर हमला किया। मार पीटकर उनको चोटिल कर दिया। डाक बाबू के पास नकद 80 हजार रुपये, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार से ढाई लाख व डाक बाबू के भाई अजय कुमार से करीब 80 हजार के अलावा सोना 30 भर, चांदी 80 भर, लाखों रुपये मूल्य के कपड़े, सात मोबाइल  सहित करीब 25 लाख की संपत्ति लूट ली।

डकैतों ने रात्रि करीब एक बजे घर पर धावा बोला। घर को चारों ओर से घेराबंदी कर दरवाजे के मेन गेट को कुल्हाड़ी से तोड़ डाला। एक-एक कर नौ कमरों को तोड़कर लूटपाट की। घर के सदस्यों के हाथ से सबसे पहले मोबाइल छीन लिया। बाहर कुछ डकैत पहरा दे रहे थे। स्वजनों ने बताया कि डकैतो की संख्या 30 के आस पास थी। डकैतों के जाने के बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, बीडीओ ओमप्रकाश दल बल के साथ पहुंचे। डीएसपी रमाकांत उपाध्याय भी पहुंचे। प्रशासन ने स्थानीय एसएसबी को बुलाया। कन्हौली थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद एवं भुतही ओपी प्रभारी रणवीर झा भी बुलाए गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.