Move to Jagran APP

Sitamarhi Crime: पुलिस और पब्लिक में जबरदस्त भिड़ंत, दारोगा और महिला सिपाही जख्मी, दो राउंड फायरिंग

Sitamarhi Crime news सीतामढ़ी जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव वालों ने किया पुलिस टीम पर हमला पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की गई। इस घटना में दारोगा और एक महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 09:10 PM (IST)
Sitamarhi Crime: पुलिस और पब्लिक में जबरदस्त भिड़ंत, दारोगा और महिला सिपाही जख्मी, दो राउंड फायरिंग
सीतामढ़ी में पुल‍िस और ग्राम‍ि‍णों के व‍िवाद में कई जख्‍मी। जागरण

सीतामढ़ी, जासं। नानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भारी बवाल हो गया। प्रतिमा विसर्जन से पहले उसको विभिन्न रास्तों से होकर घुमाने से रोकने गई पुलिस की टीम पर शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया। पुलिस पर ईट-पत्थर बरसाने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायङ्क्षरग की। इस घटना में एक दारोगा और एक महिला सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने अपने बचाव में दो राउंड हवाई फायङ्क्षरग की। घटना नानपुर थाऐ के रायपुर गांव की है। जख्मी हालत में साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायङ्क्षरग करने पड़ी। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फौरन अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। डीएसपी प्रमोद कुमार यादव व एसडीओ नवीन कुमार के नेतृत्व में लगातार फ्लैग मार्च चल रहा है। इस मामले में 27 लोगों को नामजद किया गया है। 150 अज्ञात लोग भी आरोपित हैं। 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

loksabha election banner

शरारती तत्वों ने माहौल बिगाडऩे की कोशिश की

जानकारी के अनुसार, रायपुर गांव स्थित गंगा सागर पोखर पर पूजा पंडाल स्थित प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। रूट बदलने को लेकर पुलिस से लोगों का बकझक हो गया। जिसमें उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें पुअनि विजय कुमार राम व महिला सिपाही रेणु कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं पुलिस ने भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए दो राउंड हवाई फायङ्क्षरग की। गोली चलने की आवाज सुन प्रतिमा विसर्जन कराने वाले अधिकतर लोग भाग निकले। जो प्रतिमा विसर्जित नहीं हो पाई थी पुलिस ने उसको विसर्जन किया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित पप्पू कुमार पिता ङ्क्षसघासन राउत, राजा कुमार पिता सहदेव साह, बुधन सहनी पिता योगी साहनी, विनोद कुमार पिता योगेंद्र साह, अनिता सहनी पति बुधन सहनी, जगरनाथ राउत पिता स्व. रितलाल राउत, सुरेंद्र कुमार पिता स्व. जीवछ दास, चंदन कुमार पिता नरेश मंडल, रागनी देवी पति वीरन सहनी, मधु देवी पति राजगीर सहनी, गौरी देवी पति संजय सहनी सहित चार महिला व सात पुरुष सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी बोले-नहीं चली गोली

विदित हो कि रायपुर गांव स्थित गंगा सागर पोखर के नजदीक पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान दो प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया था। तभी कुछ शरारती तत्व आकर पुलिस कर्मी के साथ बकझक करने लगे। डीजे मंगवाकर प्रतिमा को पूरे गांव में घुमाने की जिद करने लगे। पुलिस के द्वारा समझाने पर लोग उग्र होकर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। जिसमें पुअनि विजय कुमार राम, सनि संतोष कुमार ङ्क्षसह, महिला सिपाही रेणु कुमारी, कोमल कुमारी, चंद्रधन यादव, कमलेश ङ्क्षसह, धीरेन कुमार राय, संजय कुमार चौधरी जख्मी हो गए। डीएसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीओ नवीन कुमार, इंस्पेटकर शशिभूषण ङ्क्षसह, थानाध्यक्ष राम विनय पासवान सशस्त्र बल के साथ छापेमारी करने लगे। 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। घटना के बाद रायपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। डीएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुजा समिति का पहले से जो रूट निर्धारित था उसी अनुसार प्रतिमा का विसर्जन हो भी रहा था। मगर, कुछ शरारती तत्व आकर रूट बदलना चाह रहे थे। पूजा समिति के लोग व प्रशासन के द्वारा मना करने के बाद उग्र होकर पत्थरबाजी करने लगे। इस क्रम में पुअनि विजय कुमार राम व एक महिला सिपाही आंशिक रूप से जख्मी हो गए। घटना में शामिल शरारती तत्व के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। डीएसपी ने गोली चलने की खबर को गलत बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.