Move to Jagran APP

रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच बंद, बसों पर बैठा गंतव्य को रवाना किए गए प्रवासी

जंक्शन पर दूसरे राज्यों से विशेष ट्रेनों से आए प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच बंद हो गई। विशेष ट्रेनों से शनिवार को आए प्रवासियों को ट्रेन से उतरने के बाद सीधे बस पर चढ़ाकर गंतव्य स्थल रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 02:20 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 02:20 AM (IST)
रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच बंद, बसों पर बैठा गंतव्य को रवाना किए गए प्रवासी
रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच बंद, बसों पर बैठा गंतव्य को रवाना किए गए प्रवासी

मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर दूसरे राज्यों से विशेष ट्रेनों से आए प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच बंद हो गई। विशेष ट्रेनों से शनिवार को आए प्रवासियों को ट्रेन से उतरने के बाद सीधे बस पर चढ़ाकर गंतव्य स्थल रवाना किया गया। इससे स्टेशन पर सिपाहियों व रेल कर्मियों में आक्रोश है। शनिवार को जंक्शन पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, आनंद विहार, अहमदाबाद से एक-एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। स्टेशन पर प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची। रेल थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह ने डॉक्टरों से संपर्क किया तो उन्हें जांच बंद होने की जानकारी दी गई। इसके बाद रेल पुलिस व आरपीएफ जवानों ने एक-एक करके प्रवासियों का रजिस्ट्रेशन किया। विभिन्न जगहों के प्रवासियों की सूची तैयार कर जंक्शन परिसर में लगीं बसों पर चढ़ने के लिए छोड़ दिया। इससे आपाधापी मच गई और बस पर चढ़ने के क्रम में कुछ प्रवासियों के बीच मारपीट भी हुई। शारीरिक दूरी का पालन किए बिना प्रवासियों को बसों में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इसी तरह अन्य स्पेशल ट्रेनों से आए प्रवासियों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। उधर, सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच बंद नहीं हुई है। अब जंक्शन के बदले क्वारंटाइन सेंटर यानी प्रखंड मुख्यालय पर जांच होगी। किसी में कोरोना के लक्षण मिलने या रेड जोन से आने वालों को क्वारंटाइन सेंटर पर रखा जाएगा। जांच के बाद होम क्वारंटाइन पर रहेंगे।

loksabha election banner

रास्ते से जंक्शन तक पहुंचने में नहीं मिली कोई सुविधा : सहारनपुर, मुंबई, कर्मनाशा व अहमदाबाद से 3515 प्रवासी जंक्शन पर पहुंचे। मुंबई से आई स्पेशल ट्रेन से 1136, कर्मनाशा से 549, अमदाबाद से 1347 व सहारनपुर से आई ट्रेन से 483 प्रवासी आए। प्रवासियों ने कहा कि रास्ते से लेकर जंक्शन पर पहुंचने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.