विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में हुए सड़क हादसे में महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा घायल, अंगरक्षक भी जख्मी

By Ajay K. Pandey Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 02 May 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा हाजीपुर में सड़क हादसे में घायल हो गईं, जब वह मुजफ्फरपुर से ...और पढ़ें

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। फोटो सौ: स्वजन

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। फोटो सौ: स्वजन

HighLights

  1. महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा हाजीपुर में घायल।

  2. अंगरक्षक और पति को भी मामूली चोटें आईं।

  3. मुजफ्फरपुर से पटना जाते समय हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा हाजीपुर में सड़क हादसे में घायल हो गईं। वह मुजफ्फरपुर से पटना जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

एस्कॉर्ट वाहन से टक्कर

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एस्कॉर्ट वाहन से टक्कर लगने के कारण उनकी कार असंतुलित हो गई। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

बाइक सवार को बचाने की भी बात

बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में भी वाहन नियंत्रण बिगड़ा, जिससे हादसा हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

तीन लोगों को हल्की चोट

इस घटना में अप्सरा मिश्रा के कंधे में हल्की चोट आई है। उनके अंगरक्षक विक्रांत के सीने में और उनके पति डॉ. रणधीर सिंह के हाथ में भी हल्की चोट लगी है।

सभी पटना पहुंचे, हालत सामान्य

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अप्सरा मिश्रा ने बताया कि चोटें मामूली हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद वे सकुशल पटना पहुंच गए।