किसानों को गुमराह कर रहीं सरकारें
हम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में विफल राज्य एवं केंद्र सरकार अब फसल की लागत का डेढ़ गुना राशि देने की बात कर किसानों को गुमराह कर रही है।
मुजफ्फरपुर। हम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने में विफल राज्य एवं केंद्र सरकार अब फसल की लागत का डेढ़ गुना राशि देने की बात कर किसानों को गुमराह कर रही है। बिहार के निराश किसानों ने अब प्रकृति की मार एवं आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करनी शुरू कर दी है। तरियानी प्रखंड के राजा डीह गाव में मक्का उत्पादक किसान नारद राय का आत्महत्या को हम चुनौती के रूप में लिए हैं। राज्य व केंद्र सरकार इस घटना से सबक लें और तुरंत किसानों को मुआवजा तथा लागत मूल्य की दोगुनी धनराशि देने की घोषणा करे।
रविवार को कांटी प्रखंड के बंगरा हरदास गाव में मक्का उत्पादक किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर स्तर पर मुआवजा दिलाने के लिए हमारी पार्टी प्रयासरत है। हम इसके खिलाफ राज्यव्यापी किसान आदोलन शुरू करेंगे। इसके लिए 8 अप्रैल को पटना के गाधी मैदान में आदोलन का रूपरेखा तय कर संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। मौके पर विनोद सिंह, मो. गुड्डू, पुण्यदेव पासवान,पप्पू तिवारी, हरे राम, मो. अफजल, मो. राजा, शहजाद, लखेंद्र पासवान, लक्ष्मण पंडित, दहाउर राम, मो. गफ्फार, दिनेश पाडेय, मो. जाकिर आदि मौजूद थे ।