Move to Jagran APP

एनडीए प्रत्याशी को हराने वाले को टिकट : मदन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में महागठबंधन बन रहा है। कांग्रेस महागठबंधन में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 10:56 PM (IST)
एनडीए प्रत्याशी को हराने वाले को टिकट : मदन
एनडीए प्रत्याशी को हराने वाले को टिकट : मदन

मुजफ्फरपुर (जेएनएन)। सीतामढ़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कमर कस चुकी है। इसके लिए देश में महागठबंधन बन रहा है। कांग्रेस महागठबंधन में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का उद्देश्य जनविरोधी सरकार को हटाना है। बिहार में सीटों का फैसला आला कमान राहुल गांधी करेंगे।एनडीए प्रत्याशी को हराने में जो सक्षम होंगे उन्हें महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

prime article banner

सीतामढ़ी और शिवहर में किसी एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारने पर विचार किया जा रहा है। वे जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को शहर के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ-देश बचाओ, मोदी हटाओ-राहुल लाओ, सभा को संबोधित कर रहे थे।कहा कि 2014 से पहले केंद्र की यूपीए सरकार ने देश के लिए काफी काम किया था। लेकिन, चोर-चोर कहते-कहते विरोधियों ने जनता को बरगला कर और झूठे वादे कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार ने जितने भी वादे किए, उसे पूरा नहीं किया। जब-जब चुनाव नजदीक आता है भाजपाइयों को राम मंदिर बनाने की याद आती है।

भाजपा सरकार हर स्तर पर फेल है। झूठे भाषण और आश्वासन से भाजपा ने जनता ही नहीं, भगवान को भी ठगा है। कालाधन का हवाला देकर नोटबंदी द्वारा देश में अघोषित कफ्र्यू लगा दिया। आरबीआइ के गवर्नर ने भी नोटबंदी की आलोचना की। राफेल देश का सबसे बड़ा घोटाला है। राफेल खरीद में पूर्व की यूपीए सरकार ने 526 करोड़ पर वार्ता की थी। लेकिन, अंबानी की कंपनी को लाभ दिलाने के लिए मोदी सरकार ने 2 लाख 70 करोड़ में खरीद की।

सरकार सीबीआइ के कार्य में भी दखलदांजी कर रही है। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने की। संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने किया। सभा को महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बेगूसराय विधायक अमिता भूषण, रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना, बेनीपट्टी विधायक भावना झा, जमुई विधायक बंटी चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, राष्ट्रीय कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट शरबत जहां फातमी, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी दौलत इमाम ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.