Move to Jagran APP

बालिका गृह मामला : शिफ्ट करने के बहाने लड़कियों को ले जाया जाता था बाहर, मधु व विक्की रहता था साथ

इंदू, किरण, मधु व विक्की कार से ले जाता था बाहर, बालिका गृह की लड़कियों की किरण से सबसे अधिक शिकायत रही, लड़कियों के साथ गंदा बर्ताव व मारपीट भी करती थी। ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 10:55 AM (IST)
बालिका गृह मामला : शिफ्ट करने के बहाने लड़कियों को ले जाया जाता था बाहर, मधु व विक्की रहता था साथ
बालिका गृह मामला : शिफ्ट करने के बहाने लड़कियों को ले जाया जाता था बाहर, मधु व विक्की रहता था साथ

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बालिका गृह की लड़कियों को बाहर ले जाने को लेकर कई बहाने बनाए जाते थे। इसमें दूसरे बालिका गृह में शिफ्ट कराने का बहाना सबसे अधिक होता था। बालिका गृह की अधीक्षका इंदू व किरण लड़कियों को कार से बाहर ले जाती थी। उसके साथ मधु व उसका भांजा विक्की भी रहता था। यह सब ब्रजेश ठाकुर के आदेश पर किया जाता था। बालिका गृह के नाइट गार्ड के बयान से ये बातें सामने आई है।

loksabha election banner

    उसने कहा है कि ये लड़कियां रात होते-होते वापस आ जाती थी। कभी 2-3 तो कभी 4-5 लड़कियों को बाहर ले जाया जाता था। नाइट गार्ड ने बताया है कि बालिका गृह में ब्रजेश के कई रिश्तेदार नौकरी करते थे। किरण (गृह माता) वह भी ब्रजेश के दूर की रिश्तेदार है। बालिका गृह की लड़कियों की किरण से सबसे अधिक शिकायत रही। लड़कियों के साथ गंदा बर्ताव व मारपीट भी करती थी। मारपीट करने के कारण लड़कियों में भय का माहौल रहता था। 

41 पेज में सभी के खिलाफ दर्ज है सुबूत

केस डायरी के 41 अलग-अलग पेजों में सभी आरोपितों के विरुद्ध सुबूत दर्ज है। इसमें 28 पेज में पुलिस की ओर से जुटाए साक्ष्य हैं। वहीं सीबीआइ के 13 अलग-अलग पेजों में साक्ष्य अंकित किया है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर सभी पर चार्जशीट दाखिल की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.