बालिका गृह यौन ¨हसा : हत्या कर शव दफनाने की आशंका, अवशेष की तलाश में खोदाई शुरू
मुजफ्फरपुर स्थित रिमाड होम में यौन शोषण के बाद लड़की की हत्या कर शव दफनाने के मामले में सोमवार को कार्रवाई शुरू हुई।
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर स्थित रिमाड होम में यौन शोषण के बाद लड़की की हत्या कर शव दफनाने के मामले में सोमवार को कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस रिमांड में उस जगह को चिह्नित कर खोदाई कर रही है, जहां शव दफनाने की बात कही गई है। एक पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर खोदाई हो रही है। पीड़ित लड़की ने एक सहेली की हत्या कर शव को रिमांड होम के सामने दफनाने की बात न्यायालय में कही थी। उसने अदालत में बताया कि उसकी सहेली की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई और एक पेड़ के पास शव को दफना दिया गया।
जहां खोदाई हो रही है, वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर नगर थानाध्यक्ष सुजाउद्दीन, महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसडीओ कुंदन कुमार, सीआइडी, आइबी आदि की टीम मौजूद है।
बता दें कि रिमाड होम में रहने वाली तीन लड़कियां लाई गई हैं। इस रिमाड होम से 2013 से 2018 के बीच छह लड़किया गायब हो गई थीं। रिमाड होम प्रबंधन ने लड़कियों को कहीं भाग जाने की बात कही थी। पुलिस को भी आशंका है कि इन गायब लड़कियों की हत्या कर दी गई होगी और शव दफना दिया गया होगा। संभव है खोदाई के बाद शव के कुछ अवशेष मिल जाएं।
बेटी आई पिता के बचाव में :
इस बीच मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर की बेटी अपने पिता के बचाव में सामने आई। उसने इस तरह की किसी घटना से इन्कार किया, साथ ही खोदाई का विरोध किया। पुलिस से वह खोदाई नहीं करने की गुहार लगाती रही।