बरूराज में नहर से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
बरूराज पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास तिरहुत मुख्य नहर से युवती का शव बरामद किया है। उसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह लाल रंग के कपड़े पहने थी।
मुजफ्फपुर। बरूराज पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के पास तिरहुत मुख्य नहर से युवती का शव बरामद किया है। उसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह लाल रंग के कपड़े पहने थी। पुलिस ने शव को पोटमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एसकेएमसीएच) भेजा है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के कई थानों से संपर्क किया गया है। उधर, ग्रामीणों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि तिरहुत मुख्य नहर में शव उपलाता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के मुताबिक उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। वहीं, थानाध्यक्ष राज कुमार ने चेहरे पर जख्म होने की बात से इन्कार किया है। बताया कि प्रथम ²ष्टया युवती की डूबने से मौत हुई है। पहचान के लिए शव को पोटमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
साहेबगंज में पोखर से मिले शव की हुई पहचान : साहेबगंज थानातर्गत प्रतापपट्टी पोखर से मिले शव की पहचान रसुलपुर निवासी पुनीत पासवान (55) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम में भेजे गए शव की पहचान उसकी पुत्री महोदरी देवी ने की। बताते हैं कि तीन जुलाई को बड़ी बेटी सहोदर देवी ने पिता के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। आशका जताई जा रही है कि शौच के दौरान पोखर में डूबने से उनकी मौत हो गई है।