Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर वार, बोले- CAA से रोहिंग्या व घुसपैठी को वोट बैंक मानने वाले बेचैन

मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से मुखातिब हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। बोले- जिन्ना के सिद्धांत को पनपने नहीं देंगे। भारतीय मुसलमानों को सीएए का भय दिखा रहे वामपंथी व कांग्रेस वाले।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 10:52 PM (IST)
गिरिराज सिंह का विपक्ष पर वार, बोले- CAA से रोहिंग्या व घुसपैठी को वोट बैंक मानने वाले बेचैन
गिरिराज सिंह का विपक्ष पर वार, बोले- CAA से रोहिंग्या व घुसपैठी को वोट बैंक मानने वाले बेचैन

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा के वरीय नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से भारतीय मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। खतरा उन नेताओं को है जो अब तक रोहिंग्या व पाकिस्तान, बंग्लादेश से आए घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मान रहे हैं। आने वाले दिनों में वैसे नेताओं को जनता बेनकाब करेगी। वे मिठनपुरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। 

loksabha election banner

 मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व के लोग यह जान रहे हैं कि पाकिस्तान, बंग्लादेश व अफगानिस्तान इस्लामी देश हैं। वहां पर मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उस देश के अल्पसंख्यक जिसमें ङ्क्षहदू, सिख, बौद्ध, ईसाई व जैन समाज हैं, जिनका धन व धर्म दोनों लूटा जा रहा है। उनको नागरिकता दी जाएगी। भारत में शरणार्थियों को मानवाधिकार की रक्षा के साथ नागरिकता मिलेगी।  

गजवा-ए-हिंद के साथ विपक्ष 

मंत्री गिरिराज ने कहा कि पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद का सपना तो पीएम मोदी ने चकनाचूर कर दिया, अब गजवा-ए-हिंद के साथ कांग्रेस के युवराज सांसद राहुल गांधी एंड कंपनी चल रही है। महागठबंधन व कांग्रेस, वामपंथी पार्टियां सीएए और एनआरसी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि चाहती हैं कि पाकिस्तानी मुसलमान और रोहिंग्या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए।

 अगर उनकी यह मंशा है तो खुलकर बोलें कि भारत-पाक बॉर्डर खोल दिया जाए तथा वहां के सारे मुसलमानों को भारत बुलाकर नागरिकता दे दी जाए। कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना वाली बात नहीं चलने वाली। इन लोगों को पेट में दर्द है कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सुलझ गया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370  हट गया। तीन तलाक कानून बन गया। इस सबका आम जनता ने स्वागत किया। अब सीएए का बहाना बना आंदोलन करवा रहे हैं। चेतावनी दी कि रोहिंग्या व घुसपैठी को अब भारत से बाहर जाना होगा।  

सीएए व एनपीआर से भय कैसा 

भारतीय नागरिक के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, गैस कार्ड है। उसमें जो जानकारी दी गई वहीं एनपीआर के लिए संग्रह हो रही है। आरोप लगाया किकांग्रेस नेता राहुल गांधी, वामपंथी, महागठबंधन के सहयोगी व टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े सांसद ओवैसी देश को बांटना चाहते हैं। जनता भ्रम फैलाने वाले विपक्षी से परहेज करे।  

दोबारा नहीं बंटने देंगे देश

देश आजादी के समय धर्म के नाम पर बंट गया है। अब दोबारा हम बंटने नहीं देंगे। जिन्ना की नीतियों को दोबारा लागू नहीं होने दिया जाएगा। विपक्षी वह काम कर रहे जो इस देश में मुगल और अंग्रेज नहीं कर पाए। वे चाहते हैं कि देश का बंटवारा किया जाए और इसके लिए वे देश में गृह युद्ध भी कराना चाहते हैं। 

इनकी रही भागीदारी 

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, रामकुमार झा, गिरिराज फैंस क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार, देवांशु किशोर, आदर्श कुमार, नचिकेता पांडेय, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ कुमार, अभिमन्यू सिंह, विकास गुप्ता, संजीव झा, देवकांत झा आदि। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.