Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- भारत में भी बुर्का पर लगे प्रतिबंध

प्रेस कांफ़्रेंस मेंगिरिराज ने कहा बुर्का की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा। चुनाव में भी बोगस वोटिंग आयोग भी करे बुर्के को बैन।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 06:05 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- भारत में भी बुर्का पर लगे प्रतिबंध
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- भारत में भी बुर्का पर लगे प्रतिबंध

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि श्रीलंका व अन्य देशों की तरह भारत में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए। क्योंकि बुर्के की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा। वहीं चुनाव में भी बुर्के का गलत इस्तेमाल किया जाता। इसके सहारे बोगस वोटिंग कराई जाती। अगले चरण के चुनाव से ही बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाए।

prime article banner

 बुधवार को प्रेस कांफ़्रेंस में,गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस को भी आतंकवाद पर नीति स्पष्ट करनी चाहिए। क्योंकि चुनाव में कभी आतंकवाद के,खिलाफ एक शब्द नहीं कहा गया। जबकि देशद्रोह कानून खत्म करने की तैयारी की जा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत में पाकिस्तान का एजेंडा लागू करना चाहती।

 उन्‍होंने कहा पहले मणि शंकर अय्यर कांग्रेस के पाकिस्तानी राजदूत थे। अब यह काम नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे। वे पाकिस्तान जाकर सेनाध्यक्ष से गले मिलते। इमरान खान की तारीफ करते। मगर, भारत के प्रधानमंत्री की बुराई करते हैं। कटिहार में चुनाव के दौरान एक समुदाय विशेष को कहते कि एकजुट होकर वोट डालें तो मोदी को हरा देंगे। देश व बिहार में यह कटुता फैलाने की साजिश की गई।

माल्या की देश से भाग सकते राहुल

गिरिराज ने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी सीधे हमला बोला। कहा, नागरिकता पर सवाल उठाने वाले सुब्रह्मण्यम स्वामी की काफी विश्वसनीयता है। उनके पास साक्ष्य भी होंगे। इस चुनाव में जब कांग्रेस 40 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी तो कहीं राहुल गांधी माल्या की तरह देश छोड़कर नहीं भाग जाएं। पहले ही वे अमेठी से भाग चुके हैं। यहां भी उन्होंने सवाल उठाया कि केरल में राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस से अधिक मुस्लिम लीग के झंडे थे।

बेगूसराय में जीत के प्रति आश्वस्त, कहा-एक समुदाय के लोगों का जमावड़ा

बेगूसराय में अपनी जीत को लेकर गिरिराज आश्वस्त दिखे। कहा, जाति पाति से उठकर लोगों ने वोट दिया। मगर, जिस तरह से चुनाव में वहां एक समुदाय विशेष के देश विदेश से लोग जमा हुए वह सवाल खड़ा करता है। ये लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाह रहे थे। मगर, बेगूसराय की जनता ने इसे खारिज कर दिया।

पाकिस्तान को बंद करनी होगी हरकत

पाकिस्तान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे अपनी हरकत बंद करनी होगी। आतंकवाद के खिलाफ भारत ने दुनिया भर में आवाज उठाई है। यहां भी कश्मीर के दो तीन जिले के बिल में आतंकवादी घुसने को मजबूर हो गए। पाकिस्तान को भी बिल में घुसा दिया जाएगा। फिर एलओसी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर न्यूजीलैंड में हमले के बाद यहां अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाए गए। मगर, बगल में श्रीलंका में इतने बड़े आतंकी हमले बाद भी कोई मोमबत्ती नहीं जली। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में आतंक के खिलाफ पूरा देश एक साथ है। मगर, भारत में विपक्षी दल आतंकवाद पर चुप रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.