मधुबनी पहुंची पटना की टीम, संभावित उल्का पिंड गिरने वाले स्थल की हुई जांच Madhubani News
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई की दो सदस्यीय टीम ने डीएम से मुलाकात के बाद घटना स्थल का किया जांच।
मधुबनी, जेएनएन।भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई, पटना की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को लौकही अंचल की महदेवा पंचायत के कौडिय़ाही गांव पहुंची। टीम ने गत 22 जुलाई को यहां गिरे संभावित उल्का ङ्क्षपड स्थल की जांच की। टीम में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण राज्य इकाई के सहायक भू-सर्वेक्षक नवनीत रंजन एवं उदीप्ता कर थे। इससे पूर्व टीम ने जिला मुख्यालय में डीएम शीर्षत कपिल अशोक से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद दोनों सदस्य कौडिय़ाही गांव पहुंची। यहां स्थल जांच के बाद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। करीब दो घंटे रहने के बाद टीम दोपहर तीन बजे चली गई।
गौरतलब है कि उक्त संभावित उल्का ङ्क्षपड को डीएम ने जिला कोषागार पदाधिकारी के माध्यम से सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना को जांच और सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसका अवलोकन किया। उन्होंने 13 किग्रा वजन वाले संभावित उल्का पिंड में चुंबकीय गुण को देखते हुए अध्ययन कराने का निर्देश दिया है। संभावित उल्का पिंड फिलहाल पटना के बिहार संग्रहालय में आमलोगों के अवलोकन के लिए रखा गया है। बाद में इसे विज्ञान संग्रहालय में रखा जाएगा।