टूटी पटरी से गुजरी गरीब रथ, यात्रियों की जान से खिलवाड़
तुर्की स्टेशन पर रुकी रही बिहार संपर्क व श्रमिक एक्सप्रेस मालगाड़ी। टूटी पटरी पर गरीब रथ एक्सप्रेस दौड़ी गनीमत रही कि ट्रेन की गति कम रहने से कोई बड़ा हादसा सामने नहीं आया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। हाजीपुर रेलमार्ग पर रामदयालुनगर-मुजफ्फरपुर के बीच गोबरसही रेलवे गुमटी के समीप 50/ 14-16 किमी पर टूटी पटरी पर गरीब रथ एक्सप्रेस दौड़ी। घटना सोमवार सुबह की है। गनीमत रही कि ट्रेन की गति कम रहने से कोई बड़ा हादसा सामने नहीं आया। बावजूद इसके रेल कर्मचारी इसे नजरअंदाज करते रहे। स्थानीय युवकों ने गेटमैन को सूचना दी। गेटमैन ने रामदयालुनगर व मुजफ्फरपुर पैनल केबिन पर स्टेशन मास्टरों को जानकारी दी।
इसके बाद रामदयालुनगर स्टेशन पर डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, श्रमिक एक्सप्रेस व तुर्की में मालगाड़ी को रोक दिया गया। ट्रेनें करीब आधा घंटा रुकी रहीं। इसके बाद पटरी मरम्मत के लिए कर्मियों की टीम पहुंची। कर्मियों ने पटरी को बदलने के बदले जुगल प्लेट को कस कर फिट दे दिया। इस लापरवाही के कारण बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों का गुस्सा फूटा, और हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे एक स्थानीय युवक की नजर टूटी पटरी पर पड़ी। कुछ देर तक वह कुछ समझ नहीं पाया। लेकिन युवक ने सुबह करीब 7.50 बजे गेटमैन को इसकी सूचना दी।
गेटमैन ने करीब 8 बजे स्टेशन मास्टर को इससे अवगत कराया। तबतक रामदयालुनगर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस खुल चुकी थी। ट्रेन टूटी ट्रैक से गुजरती हुई मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह 8.22 बजे पहुंची। इसके बाद मालगाड़ी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, श्रमिक एक्सप्रेस को रोका गया। इसके बाद इंजीनियङ्क्षरग विभाग के अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
ब्लॉक के लिए सुबह 8.45 बजे रामदयालुनगर स्टेशन पर मेमो दिया। जानकार सूत्रों के अनुसार टूटरी पटरी बदलने के बदले जुगल प्लेट के नट वोल्ट को कस कर छोड़ दिया गया। इसी पर दिन भर ट्रेन चलती रही। मरम्मत के बाद इंजीनियङ्क्षरग के कर्मियों ने 30 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने को फिट दिया। इसके बाद बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, श्रमिक एक्सप्रेस व मालगाड़ी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
सोनपुर मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि इंजीनियङ्क्षरग विभाग ने पटरी की मरम्मत करने के लिए ब्लॉक लिया। मरम्मत की जा चुकी है।