Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaighat Vidhan Sabha Chunav Result: गायघाट सीट पर JDU की कोमल सिंह जीतीं, RJD के निरंजन को दी मात

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 05:49 PM (IST)

    Gaighat  Election Result: मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट पर जेडीयू की कोमल सिंह ने आरजेडी के निरंजन रॉय को हराकर जीत दर्ज की है। कोमल सिंह को ...और पढ़ें

    Hero Image

    ड‍िजिटल डेस्‍क, गायघाट। Gaighat Vidhan Sabha Chunav Result 2025: मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट पर जेडीयू की कोमल सिंह ने जीत हासिल की। 30 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। कोमल सिंह को 107845 वोट मिले।

    उन्होंने आरजेडी के निरंजन रॉय को 23479 वोटों से मात दिया। निरंजन को 84366 वोट मिले। 

    बताते चलें कि इस सीट पर 6 नवंबर, 2025 को मतदान हुआ था। पिछले चुनावों में आरजेडी ने जीत हासिल की थी। ।

    गायघाट विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। ये मुज्जफरपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1967 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के नीतेश्वर प्रसाद सिन्हा विजयी रहे थे। 2015 में यहां से आरजेडी के महेश्वर प्रसाद यादव ने चुनाव जीता था। 2020 में निरंजन राय ने इस सीट को आरजेडी के खाते में डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ।